जम्मू-कश्मीर टनल हादसे में अब तक 9 मजदूरों के शव निकाले जा चुके हैं। मलबे में अभी भी 1 मजदूर की सर्चिंग जारी है। गुरुवार रात 11 बजे रामबन जिले के खूनी नाले के पास बन रही टनल का एक हिस्सा धंस गया था। मलबे में 12 मजदूर फंस गए थे। हालांकि, उस दौरान दो घायलों को निकाल लिया गया था। इनमें पश्चिम बंगाल से 5 असम से 1 ने नेपाल से 2, बाकी स्थानीय मजदूर थे।
इसके बाद शुक्रवार शाम को रेस्क्यू के दौरान 1 मजदूर का शव निकाला गया था। 20 मई को ही शाम करीब साढ़े 5 बजे रेस्क्यू के दौरान तेज आंधी के दौरान एक बार फिर से लैंड स्लाइड हुआ और निर्माणाधीन टनल का हिस्सा 24 घंटे में दूसरी बार धंस गया। हालांकि, इस बार कोई मजदूर या कर्मचारी तो नहीं फंसा, लेकिन रेस्क्यू में लगीं मशीनें दब गईं।
शनिवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे दोबारा रेस्क्यू शुरू किया गया। शाम 5.30 बजे तक कुल 9 मजदूरों के शव निकाल लिए गए हैं। अब मलबे में पिछले तीन दिन से दबे 1 मजदूर की खोजबीन जारी है।
-एजेंसियां
- आगरा के खंदारी क्षेत्र में सड़क पर युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल - September 19, 2026
- आगरा में गणपति विसर्जन की अनूठी पहल: यमुना में सीधे विसर्जन पर रोक, प्रमुख घाटों पर बनाए गए गंगाजल से भरे कृत्रिम विसर्जन कुंड - September 18, 2026
- आगरा में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाला राधे मीना गिरफ्तार, फर्जी मुहरें और नियुक्ति पत्र बरामद - September 18, 2026