रूस ने घोषणा की है कि महीनों से चल रही लड़ाई के बाद उसने यूक्रेन के तटीय शहर मारियुपोल पर कब्ज़ा कर लिया है.
रूस के अधिकारियों के मुताबिक शहर के अज़ोवस्टल स्टील प्लांट पर मारियुपोल पर कब्ज़े को लेकर आखिरी लड़ाई चल रही थी जिसके बाद यूक्रेनी सैनिकों ने आत्मसमर्पण कर दिया.
महीनों से यूक्रेन की सेना इस प्लांट पर रूस के कब्ज़े को रोकने के लिए लड़ रही थी. शुक्रवार को हुए आत्मसमर्पण के बाद मारियुपोल का नियंत्रण रूस के पास चला गया है. रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि 531 यूक्रेनी सैनिक इस प्लांट से चले गए हैं. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने भी रूस की घोषणा की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि प्लांट के आखिरी सुरक्षाबलों को वहां से निकलने की इजाज़त दे दी गई है.
उन्होंने शुक्रवार को यूक्रेन के टीवी चैनल पर कहा था, ”लड़कों को सैन्य कमांड से साफ़ संकेत मिला है कि वो वहां से जा सकते हैं और अपनी ज़िंदगी सुरक्षित कर सकते हैं.”
अज़ोवस्टल स्टील प्लांट को हफ़्तों से पूरी तरह घेर लिया गया था. रूसी सेना ने वहां मानवीय मदद पहुंचने से रोक दी थी. इस जगह पर हवाई हमले भी किए जा रहे हैं. रूसी सेना यूक्रेनी सुरक्षाबलों को हथियार डालने के लिए बोल रही थी.
इस प्लांट में आम लोग भी फंसे हुए थे. इस महीने की शुरुआत में संयुक्त राष्ट्र और रेड क्रॉस के ज़रिए बातचीत के बाद उन्हें निकाला गया.
रूस और यूक्रेन के बीच इस साल फरवरी से युद्ध चल रहा है. रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन पर हमला किया था.
-एजेंसियां
- राजनीतिक बदले की भावना से पिछले 13 सालों से पड़े हैं पीछे: 10 साल की सजा सुनाए जाने के बाद तरुण तेजपाल का बयान, सुप्रीम कोर्ट जाने का किया ऐलान - August 6, 2026
- तरुण तेजपाल रेप केस में दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट का फैसला पलटा, सजा पर अलग से होगी सुनवाई - August 6, 2026
- आगरा में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई: ‘पैसा लो’ फाइनेंस कंपनी के पांच ठिकानों पर सर्वे, 30 से अधिक अधिकारियों की टीमें वित्तीय दस्तावेजों की जांच में जुटी - August 6, 2026