भारत ने इन रिपोर्टों से इंकार किया है कि वो श्रीलंका में अपनी सेना भेज रहा है. श्रीलंका स्थित भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट कर ये स्पष्टीकरण जारी किया है. ट्वीट में कहा गया है- भारतीय उच्चायोग मीडिया में और सोशल मीडिया पर चल रही उन रिपोर्टों को ख़ारिज करता है कि भारत श्रीलंका में अपनी सेना भेज रहा है. बयान में ये भी कहा गया है कि ये रिपोर्ट और ऐसे विचार भारत के रुख़ के अनुरूप नहीं हैं.
भारतीय उच्चायोग ने ये भी कहा है कि मंगलवार को विदेश मंत्रालय ने साफ़ तौर पर स्पष्ट कर दिया था कि भारत श्रीलंका के लोकतंत्र, स्थिरता और आर्थिक सुधार की उसकी कोशिश का पूरा समर्थन करता है. श्रीलंका में इस समय आर्थिक संकट और राजनीतिक अस्थिरता का दौर चल रहा है. महिंदा राजपक्षे प्रधानमंत्री पद छोड़ चुके हैं और प्रदर्शनकारी सड़कों पर हैं. पिछले दो दिनों में कई सरकारी इमारतों और सांसदों के निवास स्थान को प्रदर्शनकारियों ने निशाना बनाया है.
-एजेंसियां
- यूपी में SSR की तारीखों में बदलाव: “कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम जुड़ने से न रहे वंचित…”: मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने जारी किया संशोधित कार्यक्रम - November 10, 2026
- आगरा के मदिया कटरा में वक्फ संपत्ति के कथित सौदे पर अदालत का बड़ा एक्शन; पूर्व उपनिबंधक समेत 11 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश - November 10, 2026
- आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में रंगबाजो का नंगा नाच; नगला मोहनलाल में दो घरों पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, सीसीटीवी फुटेज और धमकी भरा ऑडियो वायरल - November 10, 2026