दिल्ली के शाहीन बाग़ के बाद नगर निगम ने न्यू फ़्रेंड्स कॉलोनी और मंगोलपुरी में अतिक्रमण के ख़िलाफ़ अभियान शुरू किया है. मंगोलपुरी और न्यू फ़्रेंड्स कॉलोनी में बुलडोज़र से अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं.
इन इलाक़ों में एमसीडी के अधिकारियों के साथ-साथ पुलिसकर्मी भी मौजूद हैं. सोमवार को शाहीन बाग़ में भी एमसीडी ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की थी लेकिन यहाँ स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया. विरोध करने वालों में आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह ख़ान और पार्षद अब्दुल वाजिद ख़ान भी शामिल थे.
दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के मेयर मुकेश सूर्यान ने इन दोनों के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज करने की मांग की थी. मुकेश सूर्यान ने इन दोनों नेताओं पर सरकारी कार्य में बाधा पहुँचाने का आरोप लगाया था जबकि अमानतुल्लाह ख़ान ने इसे राजनीति कहा था.
आम आदमी पार्टी के विधायक मुकेश अहलावत ने कहा है कि जब लोगों ने इलाक़ा ख़ाली कर दिया है तो एमसीडी बुलडोज़र लाकर असुविधा क्यों खड़ी कर रही है. उन्होंने कार्रवाई तुरंत रोकने की मांग की है.
-एजेंसियां
- सीबीएसई ने जारी की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट; 16 फरवरी से शुरू होंगी दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं - November 6, 2026
- उत्तराखंड राज्योत्सव में गरजे अमित शाह; कहा— “राहुल गांधी ‘वोट बचाओ’ नहीं, बल्कि ‘घुसपैठिया बचाओ’ यात्रा निकाल रहे हैं” - November 6, 2026
- सीतापुर में धनतेरस पर दर्दनाक सड़क हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 महिलाओं की मौत, 11 घायल - November 6, 2026