वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में इफ्तार पार्टी को लेकर विरोध कर रहे छात्रों ने शनिवार को कुलपति आवास के बाहर खून से पत्र लिखा और वीसी आवास को गंगाजल से धोकर अपना मुंडन भी करवाया। इन छात्रों ने राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री को इफ्तार पार्टी विवाद के बारे में पत्र लिखा।
छात्रों ने खून से लिखा पत्र
बीएचयू में इफ्तार पार्टी का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। छात्र पिछले कई दिनों से लगातार बीएचयू कैंपस में हुई इफ्तार पार्टी का विरोध कर रहे हैं। इसी क्रम में आज एक कदम आगे और बढ़ते हुए छात्रों ने राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री को खून से पत्र लिखा। इन छात्रों के निशाने पर बीएचयू के कुलपति सुधीर कुमार जैन (VC Sudhir Kumar Jain) हैं. जो बीएचयू के एमएमवी में हुई इफ्तार पार्टी में शामिल भी हुए थे। छात्र इसका लगातार विरोध कर रहे हैं और वीसी से माफी मांगने को कह रहे हैं।
वीसी आवास के सामने कराया मुंडन
बीएचयू में हुई इफ्तार पार्टी में वीसी के शामिल होने के बाद से ही छात्रों में आक्रोश है। इससे पहले भी छात्रों ने वीसी का पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज किया। आक्रोशित छात्रों ने वीसी आवास के सामने हनुमान चालीसा का पाठ किया जिसके बाद छात्रों ने वीसी आवास को गंगाजल से धोकर मुंडन भी कराया। छात्रों का आरोप है कि वीसी ने इफ्तार पार्टी में जाकर एक नई परपंरा को जन्म देने की कोशिश की है जबकि बीएचयू में इससे पहले ये सब कभी नहीं हुआ।
– एजेंसी
- दीपावली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का राष्ट्र के नाम संदेश; देश-वासियों को दीं पर्व की आत्मीय शुभकामनाएं - November 8, 2026
- धुंध की मोटी चादर में लिपटी दिल्ली: जहांगीरपुरी में AQI पहुंचा 463, दिवाली की आतिशबाजी से और बिगड़ने के आसार - November 8, 2026
- कांग्रेस का पीएम मोदी पर तीखा हमला; अमेरिकी लॉबिंग फर्म ‘मर्करी पब्लिक अफ़ेयर्स’ के जरिए पैसे देकर तारीफ करवाने का लगाया आरोप - November 8, 2026