उत्तर कोरिया ने बुधवार को एक बार फिर से अपनी एक बैलेस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है। जापान टाइम्स ने देश के रक्षा मंत्रालय के हवाले से इसकी जानकारी दी है। हालांकि, अभी इस मिसाइल को लेकर और अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। इस परीक्षण ने कोरियाई प्रायद्वीप के दूसरे देशों की चिंता को बढ़ाने का काम जरूर किया है। दक्षिण कोरिया की तरफ से जारी एक बयान में इसकी शुरुआती जानकारी दी गई है। जापान और दक्षिण कोरिया ने इस पर अपनी गहरी चिंता जताई है। हालांकि अभी अमेरिका की तरफ से इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है।
आपको बता दें कि इस वर्ष की शुरुआत से ही उत्तर कोरिया ने अपने मिसाइल प्रोग्राम को तेजी से आगे बढ़ाने का काम किया है। इस वर्ष में अब तक उत्तर कोरिया एक दर्जन से अधिक बार मिसाइल परीक्षण कर चुका है। जापान के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि परमाणु हथियार संपन्न उत्तर कोरिया लगातार अपने हथियारों का परीक्षण कर रहा है। दक्षिण कोरिया की सेना की तरफ से भी एक मिसाइल के जापान सागर में गिरने की पुष्टि की है। जापान टाइम्स ने अपनी खबर में लिखा है कि उत्तर कोरिया ने इस बार फिर ताबड़तोड़ मिसाइल परीक्षण किए हैं। बता दें कि उत्तर कोरिया ने वर्ष 2017 में इसी तरह के कई मिसाइल परीक्षण कर समूचे प्रायद्वीप की चिंता को बढ़ा दिया था। इसी वर्ष उत्तर कोरिया ने अपने थर्मोन्यूक्लियर वैपन का भी परीक्षण किया था।
पिछले माह ही उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने एक मिलिट्री परेड को संबोधित करते हुए अपनी ताकत को बढ़ाने की बात कही थी। इस परेड में कई घातक हथियार भी उतारे गए थे। यहां पर ये भी बताना जरूरी है कि बीते तीन माह के दौरान उत्तर कोरिया ने इंटर कांटिनेंटल बैलेस्टिक मिसाइल का परीक्षण भी किया था। जापान के रक्षा मंत्रालय की तरफ से बताया गया था कि इस मिसाइल की रेंज 15 हजार किमी थी, जो अमेरिका तक निशाना साध सकती थी।
-एजेंसियां
- आगरा के एस.एन. मेडिकल कॉलेज को मिले 202 नए ‘नर्सिंग ऑफिसर’: कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और विधायकों ने बांटे नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत - March 23, 2026
- आगरा में खनन माफियाओं पर डीएम का ‘हंटर’: अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 6 वाहन जब्त - March 23, 2026
- Agra News: शहीद दिवस पर ‘माय भारत’ की अनूठी पहल: श्रमदान और स्वच्छता से दी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि; डॉ. सहगल बोले- स्वच्छता भी है देशभक्ति का रूप - March 23, 2026