जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में ईद की नमाज के बाद एक मस्जिद के बाहर सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर पत्थरबाजी की गई। अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है। इससे पहले सोमवार को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सोमवार देर शाम हुए एक आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस और सीआरपीएफ के जवान जिले के अवंतीपोरा इलाके के लार्मू में एक अभियान चला रहे थे, तभी एक आईईडी (एक प्रकार का विस्फोटक) फट गया। वहीं भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। तीन आतंकवादी पकड़े गए हैं। ये बाहरी मजदूरों पर ग्रेनेड से हमले की साजिश रच रहे थे।
सूत्रों के मुताबिक ईद-उल-फितर की नमाज के बाद कुछ असमाजिक तत्वों ने आजाद कश्मीर के नारे लगाए। इसके बाद सुरक्षाबलों ने दखल दिया तो उन प्रदर्शनकारियों ने उन पर पत्थरबाजी की। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस के मुताबिक यह मामूली झड़प थी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि किसी तरह की गलतफहमी थी।
-एजेंसियां
- कंगना रनौत और बाबा रामदेव के बीच खत्म हुई तल्खी: रक्षाबंधन पर एक्ट्रेस ने योग गुरु को बताया बड़ा भाई, कहा- विवाद नहीं बल्कि संवाद होना चाहिए - August 28, 2026
- कर्नाटक में वाल्मिकी निगम घोटाले पर घिरे मंत्री बी. नागेंद्र ने दिया इस्तीफा: प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोते हुए बोले— बीजेपी और केंद्रीय एजेंसियों से नहीं डरूंगा - August 28, 2026
- नेपाल बाढ़ संकट में आगे आया भारत: पड़ोसी धर्म निभाते हुए विदेश मंत्रालय ने राहत और बचाव के लिए एनडीआरएफ टीम भेजने की पेशकश की - August 28, 2026