[ad_1]
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो मई से तीन देशों का दौरा करेंगे. प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी द्विपक्षीय और बहुपक्षीय बैठकों के लिए जर्मनी, डेनमार्क और फ्रांस के दौरे पर जा रहे हैं. पीएम मोदी की इस तीन दिवसीय यात्रा में कई व्यापक एजेंडों पर चर्चा होगी. विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस यात्रा के संबंध मे जानकारी दी.
जर्मनी के फ़ेडरल चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री 2 मई को बर्लिन का दौरा करेंगे. पीएम मोदी 3 मई को कोपेनहेगन दौरे पर जाएंगे. ये प्रधानमंत्री की डेनमार्क की पहली यात्रा होगी.
इसके बाद 4 मई को प्रधानमंत्री डेनमार्क,आइसलैंड,फिनलैंड, स्वीडन और नॉर्वे के प्रधानमंत्रियों के साथ दूसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. शिखर सम्मेलन से पहले प्रधानमंत्री नॉर्वे, स्वीडन, आइसलैंड और फिनलैंड के प्रधानमंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे. भारत वापसी के दौरान वह फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से भेंट करेंगे.
तीन देशों की यात्रा से पहले पीएम मोदी ने कहा कि यूरोपीय साझेदार भारत के लिए बेहद अहम हैं.
पीएम मोदी ने कहा कि उनकी यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब यूरोपीय क्षेत्र कई तरह की चुनौतियों का सामना कर रहा है.
-एजेंसियां
[ad_2]
- डॉक्टर अरुण चाइल्ड हॉस्पिटल आगरा के 25 साल: मुफ्त शिविर में उपहार और इलाज पाकर बच्चे खिलखिलाए, गोष्ठी में अभिभावकों को जरूरी सीख - April 25, 2026
- डॉ. अरुण चाइल्ड हॉस्पिटल आगरा के 25 वर्ष पूर्ण, 25 अप्रैल को निशुल्क बाल रोग शिविर, यहां कराओ पंजीकरण - April 23, 2026
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026