ईरान और रूस जैसे देशों पर लगे प्रतिबंधों के बावजूद भारत के उनसे ऊर्जा ख़रीदने की हो रही आलोचना पर अब केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी अपना पक्ष रखा है.
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मामलों के केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को कहा है कि ऊर्जा की ख़रीद में भारत अपना हित देखेगा.
हरदीप सिंह पुरी ने कहा, ”हम ईरान जैसे खाड़ी के देशों के पास हैं, जिसके पास बहुत तेल है. हमारे रूस के साथ भी ऊर्जा संबंध हैं. हम उनसे कच्चा तेल ख़रीदते हैं, लेकिन हमारा कुल आयात 0.2 फ़ीसदी से ज़्यादा नहीं है.”
उन्होंने सरकार का पक्ष साफ़ करते हुए कहा कि अगर सभी शर्तें ठीक रहीं, तो हम उनसे तेल ख़रीदना जारी रखेंगे.”
इमरान ख़ान भी कर चुके हैं भारत की तारीफ़
इससे पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर भी कुछ दिनों पहले अपने विदेशी दौरों के दौरान साफ़ कह चुके हैं कि भारत अपने हितों की रक्षा करेगा.
पश्चिमी देशों की आलोचना और दबाव को ख़ारिज करते हुए उन्होंने कहा था कि यूरोप के बाक़ी देश रूस से जितना तेल एक दोपहर में ख़रीदते हैं उतना तो भारत पूरे एक महीने में भी नहीं ख़रीदता.
वहीं पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान भी अपने हितों की रक्षा को लेकर भारत की विदेश नीति की तारीफ़ कर चुके हैं.
अप्रैल की शुरुआत में जब उन पर अविश्वास प्रस्ताव की प्रकिया चल रही थी, उस दौरान उन्होंने कहा था कि अपने हित साधने के लिए भारत की विदेश नीति सफलतापूर्वक प्रयास कर रही है.
-एजेंसियां
- गांव-गांव तक संगठन विस्तार का संकल्प; भारतीय मजदूर संघ ने आगरा की 6 तहसीलों और 15 ब्लॉकों में नियुक्त किए संयोजक - November 15, 2026
- Agra News: श्याम नाम की मेहंदी से सजे हाथ, हवन की आहुतियों से गूंजा परिसर; 16वें श्याम संकीर्तन महोत्सव में सजेगा बाबा का अलौकिक दरबार - November 15, 2026
- आगरा के बल्केश्वर में ऐतिहासिक श्रीकृष्ण लीला महोत्सव में मंचीय लीलाओं का भव्य आगाज: कंस अत्याचार से श्रीकृष्ण प्राकट्य तक का हुआ जीवंत मंचन - November 15, 2026