नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें PM स्वनिधि योजना को दिसंबर 2024 तक बढ़ाने को मंजूरी दी गई है। कैबिनेट मंत्री ने कहा, PM स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि को अब बढ़कर 8100 करोड़ कर दिया गया है। इससे शहरी भारत के 1.2 करोड़ लोगों को फायदा होगा। कैबिनेट मिनिस्टर अनुराग ठाकुर ने बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी। योजना के तहत अब तक कई योजनाओं से 16.7 लाख लाभार्थियों को फायदा मिला है।
पोस्ट पेमेंट बैंक के लिए 820 करोड़ रुपए की मंजूरी
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारतीय डाक भुगतान बैंक के लिए 820 करोड़ रुपए के वित्तीय समर्थन को मंजूरी दे दी है। वित्तीय समर्थन से सार्वजनिक क्षेत्र के भुगतान बैंक को देश के दूरदराज के क्षेत्रों में पैठ बढ़ाने और वित्तीय समावेश को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।
जम्मू-कश्मीर में 540 मेगावॉट हाइड्रो प्रोजेक्ट
कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जम्मू-कश्मीर में 540 मेगावॉट हाइड्रो प्रोजेक्ट लगाया जाएगा। NHPC और जम्मू-कश्मीर स्टेट पावर मिल कर यह हाइड्रो पॉवर प्रोजेक्ट लगाएंगे।
खरीफ फसल के लिए सब्सिडी की मंजूरी
खरीफ फसल के लिए फॉस्फेटिक और पोटासिक उर्वरकों की खरीद पर सब्सिडी को मंजूरी दी गई है। 1 अप्रैल 2022 से 30 सितंबर तक कैबिनेट ने लगभग 60,939 करोड़ रुपए मंजूर किए गए।
2जी मोबाइल सेवाओं को 4जी में अपग्रेड होंगी
वामपंथी उग्रवाद क्षेत्रों में बेहतर इंटरनेट और डेटा सेवाओं में सुधार के लिए 2जी मोबाइल सेवाओं को 4जी में अपग्रेड करने के लिए यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन फंड परियोजना को मंज़ूरी दी।
-एजेंसी
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026