मुंबई। फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी की ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में एक और पुलिस ऑफिसर की एंट्री हो गई है. शिल्पा शेट्टी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के बाद अब बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय रोहित शेट्टी की ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में शामिल हो गए हैं. रोहित ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर जारी किया है जिसमें हाथों में बंधूक थामे, पुलिस की वर्दी पहने विवेक काफी टफ लुक में नज़र आ रहे हैं. पोस्टर शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, ‘मिलिए हमारे स्क्वॉयड के सबसे सीनियर ऑफिसर से. स्वागत है विवेक.’
रोहित को पोस्ट पर कमेंट करते हुए विवेक ने उन्हें शुक्रियाअदा किया है. विवेक ने लिखा,’शुक्रिया मेरे भाई! हर पल को बेहद प्यार कर रहा हूं. अपने 20 सालों में मैंने इस स्केल पर ना कोई एक्शन फिल्म देखी ना की. आप मास्टर हो’.
पुलिस को लेकर कई सुपरहिट फिल्में दे चुके रोहित शेट्टी की ‘इंडियन पुलिस एयरफोर्स’ एक वेब सीरीज़ है. फिलहाल इस सीरीज को लेकर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई है. हालांकि जानकारी के मुताबिक शो में सिद्धार्थ का नाम कबीर मलिक है. वहीं इससे पहले शिल्पा ने सीरीज़ का एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो हाथ में गन पकड़े रोहित शेट्टी के साथ बड़े ही स्टाइल में वॉक करती हुई नजर आ रही थीं.
– Legend News
- लखनऊ अग्निकांड के पीड़ितों को आगरा का नमन: संजय प्लेस स्थित शहीद स्मारक पर व्यापार मंडल ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि - June 24, 2026
- लखनऊ अग्निकांड पर अखिलेश यादव का सरकार पर तीखा प्रहार: घायलों से मुलाकात कर की एक करोड़ के मुआवजे की मांग - June 24, 2026
- राजधानी लखनऊ की दुखद घटना बनी राजनीतिक अखाड़ा: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा- अखिलेश जी, लाशों पर राजनीति न करें… - June 24, 2026