[ad_1]
संयुक्त राष्ट्र UN के महासचिव एंटोनियो गुटेरेश मॉस्को और कीव के दौरे से पहले तुर्की जाएंगे. संयुक्त राष्ट्र ने एक बयान जारी किया है जिसमें बताया गया है कि एंटोनियो गुटेरेश सोमवार को तुर्की की राजधानी अंकारा का दौरा करेंगे जहां पर वो राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन से मुलाक़ात करेंगे.
इसके बाद गुटेरेश मंगलवार को मॉस्को पहुंचेंगे जहां पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और विदेश मंत्री सर्गेई लेवरोफ़ के साथ मुलाक़ात करेंगे.
गुरुवार को उनका अंतिम स्टॉप यूक्रेन की राजधानी कीएव होगा जहां पर वो यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की और विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा से मिलेंगे.
तुर्की ने यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध विराम को लेकर मध्यस्थता की है और शांति वार्ता आयोजित की थी. माना जा रहा है कि इसी कारण गुटेरेश पहले तुर्की जा रहे हैं.
हालांकि, यूक्रेन से पहले रूस जाने की राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने निंदा की है.
उन्होंने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कहा, “यूक्रेन में युद्ध है.. न कि मॉस्को की सड़कों पर लाशें पड़ी हैं. पहले यूक्रेन जाना और वहां के लोगों को देखना, कब्ज़े के परिणाम को देखना तर्कसंगत होगा.”
-एजेंसियां
[ad_2]
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026