अमेरिका के वॉशिंगटन से सटे इलाके में शुक्रवार को एक शख्स ने ऑटोमेटिक हथियार से गोलीबारी की, जिसमें तीन लोग घायल हो गए.
समाचार एजेंसी एएफ़पी के अनुसार ये गोलीबारी वॉशिंगटन के पास ऐवेन्यू-वैन नेस में हुई. घटना के बाद से इलाके में लॉकडाउन जैसी स्थिति है और लोगों को पुलिस ने सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचा दिया है.
असिस्टेंट पुलिस चीफ़ स्टुअर्ट एमरमैन ने कहा कि तीन लोगों को अस्पताल ले जाया गया है. इनमें से दो वयस्क हैं, जिनकी हालत गंभीर लेकिन स्थिर है और एक नाबालिग़ बच्ची है, जिसे हल्की चोट आई है.
एमरमैन ने कहा कि पुलिस इलाके में सभी इमारतों में संदिग्ध को खोज रही है. अभी तक गोलीबारी का कारण भी पता नहीं लग सका है.
-एजेंसियां
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आगरा कैंट स्टेशन पर हुआ ताजमहल के भव्य मोमेंटो का अनावरण: व्यापारी नेता स्व. गोविंद अग्रवाल को दी गई श्रद्धांजलि - July 19, 2026
- टैक्सेशन बार एसोसिएशन का 58वाँ स्थापना दिवस: 70 वरिष्ठ अधिवक्ताओं को ‘विधि पुरोधा’ सम्मान, स्मारिका ‘चिरंतन’ का विमोचन - July 19, 2026
- अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा का सेवा संकल्प: आगरा में 10वें रक्तदान शिविर में जुटाया 500 यूनिट रक्त - July 19, 2026