सहारा कंपनी के प्रमुख सुब्रत राय और सहारा के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में से 8 लोगों के खिलाफ गैर जमानती वारंट NBW जारी हुआ है। उन्हें गिरफ्तार करने के लिए मध्य प्रदेश पुलिस लखनऊ के गोमती नगर थाने पहुंच गई है।
दतिया इंस्पेक्टर रविंद्र शर्मा के अनुसार सुब्रत राय पर मध्य प्रदेश के दतिया के शहर कोतवाली में धोखाधड़ी की धारा 420, 406 व निवेशकों के हित का संरक्षण अधिनियम की धारा 6(1) सहित 14 मामले दर्ज है।
सुब्रत राय के अलावा, स्वप्ना रॉय, अनिल कुमार पांडे, डीके श्रीवास्तव, रूमी दत्ता, करुणेश अवस्थी, राना जिया और अब्दुल दबीर के खिलाफ भी गैर जमानती वारंट जारी हुआ है।
-एजेंसियां
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आगरा में अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़, क्रेटों के नीचे कट्टों में छिपाकर की जा रही थी तस्करी, पुलिस ने कैंटर से पकड़ा 51 लाख का 101 किलो गांजा - August 22, 2026
- एसजीपीजीआई लखनऊ की टीम ने परखीं व्यवस्थाएं: कल आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में होगा ताजनगरी का पहला किडनी ट्रांसप्लांट - August 21, 2026
- आगरा में ज्वैलर्स ठगी का सनसनीखेज खुलासा: पुराने आभूषण खरीदने के बहाने सोने के कंगन लेकर भागे तीन शातिर गिरफ्तार - August 21, 2026