केंद्र सरकार ने आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के सदस्य शेख सज्जाद उर्फ़ सज्जाद गुल और अल बद्र के सदस्य आरजूमंद गुलजार डार उर्फ़ हमज़ा बुरहान को ‘आतंकवादी’ घोषित किया.
डार पर आतंकवादियों को हिंसा के लिए फंडिंग करने का आरोप है. लश्कर-ए-तैयबा के गुल सज्जाद पर श्रीनगर में 2018 में पत्रकार शुजात बुखारी की हत्या की साजिश रचने का आरोप है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ गुल और डार केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा आतंकवादी घोषित किए गए 37वें और 38वें शख्स हैं. केंद्र ने इन दोनों को मिलाकर पिछले एक पखवाड़े में कुल आठ लोगों को आतंकवादी घोषित किया है.
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि गुल जम्मू कश्मीर में हथियार और गोला-बारूद ज़ब्त होने के एक मामले में फरार हैं और वह लश्कर के समर्थन में जम्मू कश्मीर में नौजवानों को सक्रियता से बरगला रहे हैं और भर्ती कर रहे हैं.
मंत्रालय ने कहा कि वो आतंकवाद की फ़ंडिंग में भी शामिल रहे हैं. गृह मंत्रालय के अनुसार 14 जून, 2018 को श्रीनगर के व्यस्त प्रेस इन्क्लेव में प्रतिष्ठित पत्रकार बुखारी की उनके दो निजी सुरक्षा अधिकारियों के साथ हत्या करने के लिए लश्कर के कुछ अन्य सदस्यों के साथ साजिश रचने में गुल शामिल पाए गए थे.
केंद्रीय गृह मंत्रालय के इस क़दम के बाद अब एजेंसियां अब उनकी संपत्तियों को कुर्क कर सकती हैं और उनसे जुड़े किसी व्यक्ति के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर सकती हैं.
-एजेंसियां
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026