नाइट गाउन कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होते और इस बार भी नए कलेवर और नए रूप में नाइट गाउन ने फैशन वर्ल्ड में दस्तक दी है।
नाइट गाउन का नाम दिमाग में आते ही ‘आराम का मामला है’ जुमला हमारे दिमाग में कोंधने लगता है। ऐसा हो भी क्यों न? रात को हर कोई चैन की नींद सोना चाहता है और इन नाइट गाउन से बेहतर भला क्या हो सकता है? नाइट गाउन कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होते और इस बार भी नए कलेवर और नए रूप में नाइट गाउन ने फैशन वर्ल्ड में दस्तक दी है। तो फिर क्यों न अपनी नींद को आराम के साथ स्टाइलिश भी बनाया जाए?
लूप चारमेंट की मेक्सी स्लिप देखने में जितनी खूबसूरत है, उससे कहीं ज़्यादा आरामदायक है। खास बात यह है कि इसे आप नाइट गाउन के अलावा मेक्सी ड्रेस के तौर पर भी पहन सकती हैं।
क्यूट पिंक कलर में आरक्स का केडिल स्लिप गाउन आपका मन मोह लेगा। वेस्टलाइन पर इसमें इलास्टिक टक्स दिए हैं ताकि आप सेक्सी लुक के साथ अपनी कर्वी बॉडी को भी फ्लॉन्ट कर सकती हैं। इसे पहनकर आप कहीं बाहर भी घूमने जा सकती हैं। इसके लिए बस आपको इस गाउन के साथ एक स्कार्फ की ज़रूरत होगी।
आजकल शर्ट गाउन काफी चलन में हैं। गिलिगन ऐंड ओमेले का नाइट गाउन उन महिलाओं और लड़कियों के लिए एकदम पर्फेक्ट है जो आलस भरे अंदाज़ में अपना वीकेंड मनाना चाहती हैं। शर्ट लुक में होते हुए भी यह नाइट गाउन क्लासिक होने के साथ-साथ सेक्सी भी है।
ओनली हार्ट्स का Silk Charmeuse Mini Slip बेहद सेक्सी और आरामदायक है। इसका फैब्रिक बेहद लाइट और ब्रीज़ी है, जिसे पहनने के बाद आपको इसका अहसास भी नहीं होगा। सैटिन और लेस के वर्क वाले गाउन हर सिलेब्रिटी की पसंद हैं और यह कोई अलग नहीं है।
अगर आपका यह सोचना है कि ऐनिमल प्रिंट आउट ऑफ फैशन हो गया है तो फिर आप गलत हैं। अब ट्रेंडी नाइट गाउन को ही देख लीजिए। विक्टोरियाज़ सीक्रेट का Embellished Ruffle Slip बेहद क्यूट और अट्रैक्टिव है।
-एजेंसियां
- आगरा का राजू गुप्ता कस्टोडियल डेथ मामला: मानवाधिकार आयोग का कड़ा रुख, मृतक के वारिस खोजो और 5 लाख का मुआवजा दो - March 21, 2026
- आगरा में डिजिटल डकैती: उधारी चुकाने के बहाने बुलाकर दो युवकों का अपहरण, 4 घंटे कार में बंधक बनाकर UPI से लूटी रकम - March 21, 2026
- आगरा में ईद-उल-फितर का मिला-जुला रंग: जामा मस्जिद में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, तो शिया समुदाय ने मनाया ‘शोक’ - March 21, 2026