मुंबई। अरमान कोहली की ड्रग्स मामले में एक बार फिर ज़मानत याचिका खारिज़ हो गई है। विशेष कोर्ट ने ज़मानत याचिका खारिज़ करते हुए कहा, ‘प्राथमिक दृष्टया यह दिखता है कि आरोपी अरमान कोहली सह-आरोपी के साथ ड्रग्स ट्राफिकिंग मामले में संलिप्त थे। यह आरोप की बहुत कम मात्रा में ड्रग्स बरामद हुई है, इससे मामले पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता क्योंकि आरोपी की मामले में जिस प्रकार की संलिप्तता है है, वह बहुत ही गंभीर है। इसके चलते मामले में आरोपी की संलिप्तता को देखते हुए जमानत नहीं दी जा सकती।’
अरमान कोहली को पिछले वर्ष अगस्त में 1.2 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया गया था। उनके पास से ड्रग्स उनके घर से छापामारी के दौरान बरामद किया गया था। अब एनडीपीएस कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका एक बार फिर खारिज कर दी है।
अरमान कोहली सह-आरोपी के साथ ड्रग्स ट्राफिकिंग मामले में संलिप्त थे
अरमान कोहली के मोबाइल फोन से अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स के नेटवर्क का लिंक भी बनता है। इसके अलावा खबरों की मानें तो प्रोजिक्युशन ने कोर्ट में बहुत ही शॉकिंग मटेरियल बतौर एविडेंस जमा किए हैं जो कि अरमान कोहली के मोबाइल फोन से बरामद हुए हैं। इसके चलते अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स के नेटवर्क का लिंक भी बनता है।अरमान कोहली ने कई कलाकारों के साथ काम किया है।
-एजेंसी
- पानी समझकर कूद गया युवक: झांसी में रील बनाने के चक्कर में 30 फीट नीचे गिरा युवक, दोनों पैर टूटे - September 7, 2026
- गोरखपुर में दर्दनाक हादसा: गोरक्षनाथ घाट पर अंतिम संस्कार के दौरान स्लैब गिरने से दो अधिवक्ताओं की मौत, सीएमओ, जेई और ठेकेदार पर FIR दर्ज - September 7, 2026
- ’राम-राम गुरु जी, मैं महाभारत का घटोत्कच हूं…’ सोशल मीडिया पर छाया अभिनेता रजाक खान और प्रेमानंद महाराज का वीडियो, सादगी ने जीता दिल - September 7, 2026