प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इस साल जनवरी में एक बेटी के पेरेंट्स बने थे। प्रियंका ने सरोगेसी के जरिए बेटी को जन्म दिया था और फैंस के साथ गुड न्यूज़ शेयर की। प्रियंका ने हालांकि अब तक अपनी बेटी की झलक नहीं दिखाई है, लेकिन पहली बार उसकी परवरिश को लेकर बात जरूर की है।
प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही यूट्यूबर लिली सिंह के साथ बातचीत में बताया कि वह बेटी के लिए किस तरह की मां बनेंगी और उसकी परवरिश किस तरह करेंगी। प्रियंका चोपड़ा ने इस इंटरव्यू में मां बनने के अपने एक्सपीरियंस को भी शेयर किया और बताया कि इस वक्त बेटी को लेकर उनके दिमाग में क्या चलता है।
प्रियंका बोलीं, बेटी पर अपनी इच्छाएं और डर नहीं थोपूंगी
प्रियंका ने कहा, ‘अभी एक नए पेरेंट के रूप में मैं इस बारे में सोचती रहती हूं कि मैं बेटी पर अपनी इच्छाएं, अपने डर और अपनी परवरिश नहीं थोपूंगी। मैंने हमेशा माना है कि बच्चे आपके जरिए आते हैं, न कि आप उनके जरिए आते हैं। मैं ऐसा कुछ नहीं सोचती कि यह मेरा बच्चा है और मैं ही इसे हर तरह से आकार दूंगी। बच्चे आपके माध्यम से आते हैं और रास्ता खोजकर अपनी जिंदगी बनाते हैं। उस चीज को पहचानने से मुझे बहुत मदद मिली। मेरे पेरेंट्स बहुत नॉन-जजमेंटल थे।’
नानी बनकर खुश हैं मधु चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा के मां मधु चोपड़ा और पिता अशोक चोपड़ा इंडियन आर्मी में डॉक्टर थे। अशोक चोपड़ा का कुछ साल पहले निधन हो गया था। वहीं मधु चोपड़ा अकसर प्रियंका और निक के साथ नजर आती हैं। मधु चोपड़ा ने अभी तक अपनी नातिन को नहीं देखा है लेकिन वह नानी बनकर बहुत खुश हैं।
2018 में शादी, बेटी और काम साथ संभाल रहीं प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा ने मई 2018 में निक जोनस को डेट करना शुरू किया था। उसी साल दिसंबर में प्रियंका और निक ने जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी कर ली थी। शादी के बाद भी प्रियंका ने फिल्मों में काम करना नहीं छोड़ा। अब वह काम के साथ-साथ घर और बच्ची को भी अच्छी तरह संभाल रही हैं।
-एजेंसियां
- आगरा में भाजपा महिला मोर्चा का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ सड़कों पर उतरीं महिला कार्यकर्ता, एमजी रोड पर निकला विशाल जुलूस - October 12, 2026
- अखिल विश्व गायत्री परिवार का शंखनाद: आगरा में भव्य आयोजनों की शुरुआत, दिल्ली से लेकर आवास विकास तक गूंजेगी अध्यात्म की गूंज - October 12, 2026
- एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा की ऐतिहासिक उपलब्धि: पहली बार एंडोवास्कुलर तकनीक से ‘ब्रेन AVM’ का किया सफल इलाज, 19 वर्षीय युवक को मिला नया जीवन - October 12, 2026