चीन के विदेश मंत्री वांग यी के पिछले महीने हुए दौरे पर चीन ने भारत को पूर्वी लद्दाख में पेट्रोलिंग प्वाइंट 15 से सेना को पीछे हटने का प्रस्ताव दिया था लेकिन भारत ने इसे मानने से इंकार कर दिया है.
भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में बीते करीब डेढ़ साल से ज़्यादा वक़्त से तनाव की स्थिति बनी हुई है. तनाव दूर करने के लिए दोनों देशों के बीच कमांडर स्तर की बातचीत के कई दौर हो चुके हैं लेकिन अब तक समाधान नहीं मिल पाया है.
अंग्रेज़ी अख़बार द इंडियन एक्सप्रेस ने इस ख़बर को प्रमुखता से दिया है. अख़बार ने सरकारी सूत्रों के हवाले से लिखा है कि चीन ने ये प्रस्ताव दिया था कि पेट्रोलिंग प्वाइंट (पीपी)15 पर भारत की सेना पीपी 16 और पीपी 17 के बीच करम सिंह पोस्ट तक पीछे हट जाए. पीपी 15 पर भारतीय और चीन की सेना आमने-सामने बनी हुई है.
भारतीय दावे के मुताबिक़ चीन ने कहा था कि वह अपने सैनिकों को वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) से पीछे ले जाएगा.
अख़बार लिखता है कि सूत्रों के मुताबिक़ भारत के लिए ये स्वीकार्य नहीं था क्योंकि वास्तविक नियंत्रण रेखा को लेकर भारत की समझ और चीन की समझ पीपी15 पर एकदूसरे से अलग है. ऐसे में अगर भारत ये प्रस्ताव स्वीकार करता तो इसका मतलब होगा कि चीनी सेना बहुत कम पीछे जाएगी और भारतीय सेना को कई किलोमीटर पीछे हटना पड़ेगा.
अख़बार के अनुसार एक सरकारी अधिकारी के कहा, “वो पीपी 15 से पीछे हट जाएंगे लेकिन वो हमसे पीपी 16 भी छोड़ने के लिए बोल रहे हैं जिस पर चीन ने पहले कभी दावा नहीं किया. ये कुछ ऐसा है कि मैं एक किलोमीटर पीछे हटूंगा और तुम 5 से 10 किलोमीटर पीछे हट जाओ.”
सूत्रों का कहना है कि पीपी15 का ज़िक्र सिर्फ़ अभी ही बातचीत में आया है जो कभी नहीं आया था.
-एजेंसियां
- Agra News: पंचेश्वर महादेव मंदिर में गूंजेंगे भागवत के स्वर, 1 जून से शुरू होगा सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव - May 30, 2026
- यूपी में खाकी अपने घर में ही असुरक्षित, महिला दरोगा का ससुर पर दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप, पति व ससुरालियों पर जहर खिलाने और जानलेवा हमले का दावा - May 29, 2026
- यूपी में प्रशासनिक फेरबदल: योगी सरकार ने किए कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले, प्रयागराज और मिर्जापुर समेत कई जिलों के बदले अधिकारी - May 29, 2026