हर लड़की के शॉपिंग को लेकर अपने स्ट्रगल्स होते हैं। कभी यह वेट से जुड़े होते हैं तो कभी हाइट से। छोटी हाइट की लड़कियों को कई तरह की परेशानी उठानी पड़ती है। सबसे बड़ी परेशानी तो यह होती है कि वह ऐसे कपड़े न खरीद लें कि उनकी हाइट और भी शॉर्ट लगने लगे। ऐसा आपके साथ न हो इसलिए हम बता रहे हैं बेहद काम के टिप्स-
स्लिम फिट कपड़े चुनें
गलती से भी बल्कि या ऐसे कपड़े न चुनें जो आपके फिगर पर फिट न बैठते हों। ओवरसाइज्ड कपड़े लंबी और स्लिम लड़कियों पर अच्छे लगते हैं, लेकिन यह स्टाइल शॉर्ट लड़कियों को और छोटी हाइट वाला लुक दे सकता है। जींस के मामले में भी बैगी स्टाइल लेने से बचें। इसकी जगह फिटिंग की जींस लें और उसे हील्स के साथ कैरी करें।
मोनोक्रोम डिजाइन
मोनोक्रोम डिजाइन के कपड़े हाइट को मात देने के लिए बढ़िया है। टॉप से लेकर स्कर्ट या डिजाइनर पैंट में इस डिजाइन को चुनने पर हाइट लंबी लगती है। अगर शॉर्ट के साथ हेल्दी भी हैं तो उसे भी यह डिजाइन छिपा लेगा।
सेम कलर
मिक्स ऐंड मैच स्टाइलिश लुक देता है लेकिन शॉर्ट हाइट के लोगों को यह और छोटा दिखा सकता है। इसकी जगह सेम कलर के कपड़े चुनें जैसे वाइट टॉप और वाइट स्कर्ट। इससे हाइट लंबी लगेगी।
छोटे डिजाइन
टॉप या ड्रेस चुनते वक्त छोटे प्रिंट के कपड़े चुनें। साथ ही जूलरी से लेकर बैग के मामले में भी बड़े साइज को खरीदने से बचें। ऐसा नहीं करने पर आपकी हाइट और छोटी लग सकती है।
-एजेंसियां
- ज़ाइडस पिंकाथॉन 12 शहरों तक पहुंचा, लक्ष्य 52 शहरों में विस्तार - October 26, 2026
- ‘बीजेपी लाख षड्यंत्र कर ले, गठबंधन को छू भी नहीं सकती…’: ‘200 सीट’ वाले पोस्टर पर यूपी कांग्रेस प्रभारी का करारा जवाब” - October 25, 2026
- कांग्रेस के ‘200 सीट हक’ वाले पोस्टर पर अखिलेश यादव का पलटवार, बोले- ”गठबंधन से बीजेपी के पेट में हुआ दर्द, डर के मारे लगवा रही नकली पोस्टर” - October 25, 2026