पत्रकार राना अय्यूब को दिल्ली हाईकोर्ट से फ़िलहाल कोई राहत नहीं मिल सकी है. अय्यूब ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी ताकि उन्हें पहले से तय कार्यक्रम के लिए लंदन जाने की अनुमति मिल सके. अब वो इस कार्यक्रम में हिस्सा नहीं ले सकेंगी.
हालाँकि, कोर्ट ने ईडी से 4 अप्रैल तक स्टेट्स रिपोर्ट माँगी है, सोमवार चार अप्रैल को इस मामले में अगली सुनवाई होगी.
विदेश जाने से रोक दिया गया था
29 मार्च को राना अय्यूब को मुंबई एयरपोर्ट पर विदेश जाने से रोक दिया गया था. ईडी की एक टीम ने एयरपोर्ट पर उनसे पूछताछ की और उन्हें जाँच में शामिल होने के लिए कहा.
राना के ख़िलाफ़ ईडी ने एक ‘लुक आउट सर्कुलर’ जारी किया है जिसकी वजह से उन्हें विदेश जाने से रोका गया.
जांच एजेंसी अय्यूब के ख़िलाफ़ लॉन्डिंग के एक मामले में पूछताछ करना चाहती है. कोरोना महामारी के दौरान जुटाए गए चौरिटेबल फ़ंड में कथित अनियमितताओं को लेकर ईडी, राना अय्यूब के ख़िलाफ़ जांच कर रही है.
-एजेंसियां
- फतेहपुर सीकरी में श्मशान घाट को लेकर उपजा विवाद: टीन शेड डलवाने को लेकर हुए धरने-प्रदर्शन के बाद सांसद राजकुमार चाहर के हस्तक्षेप से निकला समाधान - September 19, 2026
- महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा: आगरा की प्रिंटिंग प्रेस से जूतों के सोल में छिपाकर निकाले गए थे प्रश्नपत्र, 3500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल - September 19, 2026
- आगरा में पानी के लिए सड़क पर उतरा जनसैलाब: एमजी रोड पर लगाया भीषण जाम, जलसंकट से परेशान युवक मेट्रो के निर्माणाधीन ट्रैक पर चढ़ा - September 19, 2026