ऑस्ट्रेलिया ने रूस को बॉक्साइट सहित एल्यूमीनियम और एल्यूमिना अयस्क का निर्यात रोक दिया है. यूक्रेन पर आक्रमण के बाद रूस पर लगे नए प्रतिबंध लागू होने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने ये कदम उठाया है.
ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने कहा है, “रूस में एल्यूमिना अयस्क की ज़रूरत का 20 फ़ीसदी हिस्सा ऑस्ट्रेलिया से निर्यात किया जाता है.”
ऑस्ट्रेलिया ने कहा है कि ये कदम रूस की एल्यूमिनियम उत्पादन क्षमता को सीमित करेगा, जिसे रूस बड़ी मात्रा में निर्यात करता है.
ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक रूस के 443 लोगों पर कुल 476 प्रतिबंध लगाए हैं. इनमें व्लादिमीर पुतिन के करीबी कारोबारी सहित 33 कंपनियां भी शामिल हैं.
-एजेंसियां
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- कहने को मुफ़्त परिवहन, पर शहर-शहर परेशान बहन, रक्षाबंधन पर भाजपा की फ़्री बस सेवा भी जुमला निकली: अखिलेश यादव - August 30, 2026
- फ्लू और स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट हुई यूपी सरकार, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की हाई-लेवल बैठक, अस्पतालों में अलग काउंटर, मुफ्त इलाज और दवाओं के पुख्ता निर्देश - August 30, 2026
- विकास ऐसा होना चाहिए जिसमें कंक्रीट और प्रकृति के बीच बेहतर समन्वय हो: रक्षा मंत्री - August 30, 2026