हूती विद्रोहियों ने दक्षिणी सऊदी अरब में कई हमले किए. इनमें से एक हमले में तेल कंपनी अरामको की इकाई भी निशाना बनी.
समाचार एजेंसी एफ़पी के अनुसार यमन में विद्रोहियों से लड़ रहे सऊदी के नेतृत्व वाले गठबंधन ने एक बयान जारी कर इस हमले की जानकारी दी है. हालांकि इस हमले में किसी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है.
सऊदी प्रेस एजेंसी (एसपीए) के मुताबिक गठबंधन ने बताया है कि विद्रोहियों ने चार ड्रोन हमले किए हैं. इस इलाके में लगातार हूती विद्रोही ड्रोन और मिसाइल हमले करते रहते हैं.
अरामको की इकाई के अलावा विद्रोहियों ने अल-शकीक में डिसेलिनेशन प्लांट, अल-जनाब के पावर स्टेशन पर भी हमला किया है. एसपीए ने कुछ वीडियो और फ़ोटो पोस्ट किए हैं, जिसमें दमकल कर्मी आग बुझाते दिख रहे हैं.
चौथा निशाना खमीस मुशैत का गैस स्टेशन था जिसे यमन के पास ही गिरा दिया गया.
इससे पहले सऊदी की राजधानी रियाद में एक तेल रिफ़ाइनरी पर भी 10 मार्च को ड्रोन से हूती विद्रोहियों ने हमला किया था.
इस सप्ताह ही हूती विद्रोहियों ने छह खाड़ी देशों की ओर से यमन संकट पर पेश किया गया वार्ता का प्रस्ताव ठुकरा दिया था.
-एजेंसियां
- 150वें स्वर्णिम वर्ष में प्रवेश करेगी आगरा की ऐतिहासिक श्रीरामलीला: 25 सितंबर को मुकुट पूजन से होगा भव्य शुभारंभ; वार्षिक पत्रिका ‘रामांजली’ का हुआ विमोचन - August 30, 2026
- अखिलेश यादव का योगी सरकार पर तीखा प्रहार: आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल के इस्तीफे के बाद भ्रष्टाचार और दबाव को लेकर उठाए गंभीर सवाल - August 30, 2026
- सपा प्रमुख अखिलेश यादव बोले — ‘जो अपना चुनाव हार गए, वे खुद को सीएम के रूप में देखने की उम्मीद करते हैं’ - August 30, 2026