नेताओं ने कहा- Nitin Kohli के बढ़ते प्रभाव के कारण सांसद ने अभद्रता की
Agra (Uttar Pradesh, India)। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया वाहनी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष नितिन कोहली के लिए पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी। अपने बड़े नेताओं को आगरा भेजा। पुलिस-प्रसासन ने आगरा में घुसने से रोक दिया। रामाडा होटल पर ही रोक लिया। नेता अपनी जिद पर अड़े रहे। वे अंततः जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह से मिलकर ही माने। जिलाधिकारी ने उचित आश्वासन देकर सबको विदा किया।

ये है कहानी
लॉकडाउन के साथ ही नितिन कोहली अपने कमलानगर स्थित आवास पर जरूरतमंदों को प्रतिदिन खाद्यान्न किट बांट रहे थे। दो जून को शाम चार बजे आगरा के सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल पहुंचे। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने का आरोप लगाते हुए खरी-खोटी सुनाई। फिर उनके साथ अन्य वाहन से उतरे व्यक्ति ने मारपीट कर दी। वहां मौजूद महिलाओं ने विरोध किया तो सब चले गए। इसके दूसरे दिन ही थाना न्यू आगरा में नितिन कोहली के खिलाफ महामारी अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। इसी बात को पार्टी ने मुद्दा बना लिया। पार्टी का कहना है कि सेवा करने वालों के साथ अन्याय किया जा रहा है।
इन नेताओं को भेजा
प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने मामले को गंभीरता से लिया। पूरे मामले को लेकर जांच के लिए शारदा प्रताप शुक्ला (राष्ट्रीय महासचिव प्रसपा), रामनरेश यादव (राष्ट्रीय महासचिव प्रसपा), सुंदर लाल लोधी (प्रदेश अध्यक्ष प्रसपा), रघुराज सिंह शाक्य (प्रदेश उपाध्यक्ष), फरहत हसन खाँ (प्रदेश उपाध्यक्ष) को आगरा भेजा। ये नेता पूर्वाह्न 11 बजे लखनऊ से आगरा आए। रामाडा होटल पर रोकने की पुलिस ने पूरी तैयार कर रखी थी। यही हुआ। प्रतिनिधिमंडल पूर्व प्रमुख थान सिंह के निवास पर पहुंचा। पुलिस प्रशासन ने उनके निवास को छावनी में तब्दील कर दिया। वहाँ से उनको आगे नहीं निकलने दिया। एडीएम सिटी प्रभाकांत अवस्थी और पुलिस अधीक्षक नगर खुद मौके पर पहुँचे। धारा 144 लागू होने की वजह से ज्ञापन यहीं देने का अनुरोध किया।

डीएम ने क्या कहा
प्रतिनिधिंडल ने जिलाधिकारी और एसएसपी से बात कराने के लिये कहा। यह भी कहा कि हम 8- 10 लोग ही जायेंगे। इस पर जिलाधिकारी से मिलने की अनुमति मिली। फिर सर्किट हाउस में डेलिगेशन ने मुलाकात कर नितिन कोहली के खिलाफ फर्जी मुकदमा हटाने व सांसद एसपी सिंह बघेल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि उचित कार्यवाही की जायेगी।
ये भी रहे मौजूद
इस मौके पर धारा सिंह यादव (जिलाध्यक्ष प्रसपा आगरा) थान सिंह यादव (प्रदेश सचिव प्रसपा), श्रीमती मनीषा सिंह (प्रदेश उपाध्यक्ष महिला सभा), विजय यादव (युवजन सभा प्रदेश अध्यक्ष) प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। मान सिंह, शीलू यादव, पवन प्रजापति, यूनिस खान, अंजुमन चौधरी, मुकेश बरुआ, राजीव पोद्दार, लकी शिवहरे, मनीष शर्मा, सूरज शर्मा,अजय यादव, राजा यादव, कुलदीप यादव, आकाश वर्मा, पवन शर्मा, द्वारिका प्रसाद, जय प्रकाश, राजेश धननगर आदि कार्यकर्ता मौजूद
- Personalizacja Limitów Wpłat w Jackpot Bells Slot dla Polski - October 12, 2026
- Kasyno Irwin – proste kroki do rejestracji dla użytkowników z Polski - October 12, 2026
- Winz Casino website: Hier Vangt Je Gelukkige Draai in Nederland - October 12, 2026