ऋद्धिमान साहा को न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर टेस्ट में हाल ही में खेली गई 61 रनों की नाबाद पारी के बाद खूब तारीफ मिली थी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड BCCI के चीफ सौरभ गांगुली तक ने उनकी सराहना की थी। यह मैच दिसंबर यानी लगभग 3 महीने पहले खेला गया था और इसके बाद साहा सिर्फ एक मैच ही खेल सके। अब जब भारत को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलना है तो उन्हें टीम में सिलेक्ट नहीं किया गया।
हैरान करने वाली बात उनके साथ यह हुई कि कोच राहुल द्रविड़ ने उनसे सिलेक्शन से ठीक पहले कहा कि अब उन्हें टीम में नहीं चुना जाएगा इसलिए वह चाहें तो अपने लिए कुछ और सोच सकते हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं। साहा के लिए यह किसी शॉक से कम नहीं था। उनका कहना है कि आखिर इतना जल्दी सब-कुछ कैसे बदल सकता है। अभी तो मैं खेला था और गांगुली ने भी तारीफ की थी।
खैर, कुछ ऐसा ही वर्ल्ड कप 1983 विनिंग टीम के सदस्य सैयद किरमानी के साथ 1986 में हुआ था। पूर्व विकेटकीपर सैयद को साहा की स्थिति देखकर अपने दिन याद आ गए। इस बारे में एक इंटरव्यू के दौरान उनका दर्द छलका है। उन्होंने कहा कि ऐसा ही मेरे साथ भी हुआ था। मेरा खेल टॉप पर था। मुझे टक्कर देने वाला कोई नहीं था, लेकिन मुझे बाहर कर दिया गया। उस वक्त स्लिप में भी कैच छूटता था तो मेरी तस्वीर छपती थी।
उन्होंने आगे कहा कि ‘मैंने 1986 में वर्ल्ड सीरीज कप के एक मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एलन बॉर्डर शॉट को रोकने के लिए ठाइव लगाई। मैंने गेंद लेने के बाद खुद को चेक किया कि सब-ठीक तो है। इसके बाद मुझे ड्रॉप कर दिया गया। अखबरों में छपा कि चोटिल किरमानी को घर लौटना पड़ेगा और झूठे आरोपों के साथ मुझे बाहर कर दिया गया। इसके बारे में कोई बातचीत नहीं हुई थी।’
उल्लेखनीय है कि साहा के खुलासा करने के बाद द्रविड़ ने मीडिया से कहा था कि मैं चाहता था कि खिलाड़ी को अपने भविष्य को लेकर कोई संदेह नहीं रहे, इसलिए उन्हें इस बारे में पहले ही जानकारी दे दी थी। बता दें कि साहा इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते दिखाई देंगे। उन्हें गुजरात टाइटंस ने 1.9 करोड़ रुपये में खरीदा है। उनकी बेस प्राइस एक करोड़ रुपये थी।
-एजेंसियां
- गोरखपुर में सीएम योगी का ‘जनता दर्शन’: बारिश के बीच सुनीं समस्याएं, जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों को कड़ा सबक सिखाने के निर्देश - September 25, 2026
- लखनऊ में हॉस्पिटल पर बड़ी लापरवाही का आरोप: बाएं घुटने की जगह कर दी गई दाहिने पैर की सर्जरी, बुजुर्ग महिला चलने-फिरने से लाचार - September 25, 2026
- अनंत चतुर्दशी पर संपन्न हुआ 12 दिवसीय पंचम गणेश महोत्सव, 101 किलो के भव्य मेवा मोदक को देखकर अचंभित हुए बच्चे, मंदिर परिसर में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे - September 25, 2026