यूक्रेन की पुलिस का कहना है कि रूस की बमबारी में सात लोगों की मौत हो गई है. अधिकारियों ने बताया है कि पोदिल्स्क में एक सैनिक ठिकाने पर हुए हमले में छह लोग मारे गए और सात घायल हुए हैं. 19 लोग लापता बताए जा रहे हैं.
पुलिस के मुताबिक़ एक व्यक्ति की मौत मेरियोपोल में हुई है. रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने गुरुवार सुबह यूक्रेन पर सैनिक कार्रवाई की घोषणा की थी. उसके बाद से रूस ने यूक्रेन के कई सैनिक ठिकानों पर हमला किया है. यूक्रेन ने भी इसकी पुष्टि की है और कहा है कि कई जगह मिसाइलों से हमले हुए हैं.
हालाँकि रूस ने इससे इनकार किया है कि उसने नागरिक ठिकानों पर हमले किए हैं. इस बीच संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक में सदस्य देशों ने संयम बरतने की सलाह दी है. कई देशों का कहना है कि कूटनीतिक माध्यमों से समाधान निकालने की आवश्यकता है.
-एजेंसियां
- Agra News: भावना सिटी में युवक को कार से कुचलने का प्रयास, बचने पर सरियों से किया हमला; दो आरोपियों पर केस दर्ज - November 23, 2026
- निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर 15 कर्मियों का वेतन-मानदेय रोका: आगरा में बीएसए की बड़ी कार्रवाई से मची खलबली - November 23, 2026
- देव दीपावली पर 21 हजार दीपों से जगमगाया कमला नगर का जगन्नाथ मंदिर, बैकुण्ठ चतुर्दशी पर ‘लक्ष्मी नरसिंह’ स्वरूप में मिले दर्शन - November 23, 2026