आगरा। आगरा नगर निगम कर्मचारी यूनियन के तत्वावधान में घटिया आजम खां स्थित वाल्मीकि वाटिका पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन संपन्न हुआ। संस्थापक राजकुमार विद्यार्थी और अध्यक्ष देवेंद्र विराट के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनियन के विधिक सलाहकार एडवोकेट अनिल गिर्ज भाई साहब ने की। वहीं, वाल्मीकि महापंचायत आगरा के अध्यक्ष तख्त चौधरी गौरव वाल्मीकि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
वाल्मीकि वाटिका में उमड़ा कर्मचारियों का हुजूम
कार्यकारिणी गठन के अवसर पर नगर निगम के बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी वाल्मीकि वाटिका परिसर में एकत्रित हुए। सभी सदस्यों ने एकजुट होकर अपने नए पदाधिकारियों का चुनाव किया और संगठन की मजबूती पर बल दिया।
नई कार्यकारिणी में इन्हें मिली मुख्य जिम्मेदारियां
यूनियन के नव-गठित पदाधिकारियों की सूची इस प्रकार है:
उपाध्यक्ष: सुरजीत जमींदार, बिरजू नरवार, बंटू भारती और धीरेंद्र चौधरी
महामंत्री: राजेश चौहान, कुलदीप ब्रह्म, संजय शाह और विक्रम चौहान
कोषाध्यक्ष व सह-कोषाध्यक्ष: बाबूलाल चौहान (कोषाध्यक्ष), नरेश डागौर (सह-कोषाध्यक्ष)
मीडिया टीम: संजय ऊंचिया (मीडिया प्रभारी), सनी दिलावर (सह-मीडिया प्रभारी)
संगठन मंत्री व कार्यालय: आशीष चौहान (मंत्री), चौधरी पदम ठेकेदार (मंत्री), उदयभान (मंत्री), सनी चौहान (कार्यालय प्रभारी)
यमुनापार संयोजक: राजकुमार जादौन
कार्यकारिणी सदस्य
इसके अलावा सुरजीत चौहान, आशीष सिंह, अंकित, सौरव कठेरिया और जतिन कठेरिया सहित अन्य प्रमुख सदस्यों को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चुना गया। नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहने का संकल्प लिया।
- हम परिसीमन बिल के खिलाफ हैं, स्टालिन को गठबंधन के रुख को बताया: राहुल गांधी - November 29, 2026
- आगरा नगर निगम कर्मचारी यूनियन की नई कार्यकारिणी गठित, देवेंद्र विराट अध्यक्ष व राजकुमार विद्यार्थी संस्थापक - November 29, 2026
- भारत विकास परिषद अन्नपूर्णा शाखा के मेहंदी-संगीत समारोह में 12 बेटियों के हाथों में सजी मेहंदी, 30 नवंबर को होगा विवाह - November 29, 2026