Hathras (Uttar Pradesh, India)। जनपद में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा पोषाहार वितरण के लिए दिन सुनिश्चित कर लिए गए हैं। इस माह पोषाहार वितरण मंगलवार 9 जून तथा बुधवार 10 जून को होगा। जिसमें सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर नियमों का पालन करते हुए रोस्टर के आधार पर पोषाहार का वितरण किया जाएगा।
रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर तो ज्यादा खतरा
कोरोना वायरस का खतरा उनको ज्यादा रहता है जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। ऐसे में लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बनी रहे, इसके लिए जरूरी है कि लाभार्थियों को पुष्टाहार मिले। इसके लिए यह भी जरूरी है कि इस कार्य से जुड़ी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका भी इस दौरान पूरी तरह से सतर्कता बरतें। पोषाहार के वितरण के दौरान सोशल डिस्टेंशिंग का भी पालन किया जाएगा।
दिए निर्देश
जिला कार्यक्रम अधिकारी डीके सिंह ने बताया कि जिन केंद्रों पर बुधवार को वीएचएनडी का आयोजन होगा, उन पर पोषाहार वितरण बुधवार को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रवासी मजदूरों को प्राथमिकता के आधार पर पोषाहार दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजेशन का पालन करने के आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए। उन्होंने बताया आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि वह केंद्र पर आने वाले सभी लाभार्थियों के मोबाइल नंबर नोट करें तथा सभी लाभार्थियों के फोन में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करवाना ना भूलें। डीपीओ डीके सिंह ने बताया जनपद के जो एरिया हॉटस्पॉट घोषित किए गए हैं, उन जगहों में पोषाहार वितरण लॉक डाउन समाप्त होने के पश्चात किया जाएगा।
जरूरी सन्देश
पुष्टाहार वितरण के साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/ सहायिका कोरोना वायरस को हराने के लिए बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी लोगों को जागरूक करेंगी।
– एक-दूसरे से दो गज दूरी बनाये रखें
– खांसते-छींकते समय रूमाल या टीश्यू पेपर का इस्तेमाल करें।
– टीश्यू पेपर को बंद डस्टबिन में ही फेंकें
– कोरोना वायरस से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।
– अनावश्यक कारण से घर के बहार न निकलें।
- Chat-Moderation-Standards in Cleopatra Slot(s) in Deutschland - October 9, 2026
- 888 Casino – Binnen Minuten Beginnen met Inschrijvingsgids in Nederland - October 8, 2026
- Enjoy Top Games and Earn Rewards Every Week on Slotmafia Casino in Australia - October 8, 2026