
आगरा। कालिंदी विहार स्थित निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय बुद्धा पार्क में शनिवार को सामाजिक समरसता एवं बुद्ध वंदना कार्यक्रम किया गया। इस दौरान भाजपा नेता किशन सीटू चौहान ने बुद्धा पार्क के निर्माण में योगदान के लिए समाजसेवियों को चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में भारतीय जाटव समाज संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र सिंह, संरक्षक नत्थी सिंह जसोरा, राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार एवं प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल सिंह शामिल रहे।
इस अवसर पर सीटू चौहान ने बुद्धा पार्क के निर्माण एवं विकास के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में बुद्ध वंदना के दौरान की गई हवाई पुष्प वर्षा आकर्षण का केंद्र रही। पुष्प वर्षा के बीच हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों ने हर्षोल्लास के साथ बुद्ध वंदना में सहभागिता की। पूरा परिसर भगवान गौतम बुद्ध के संदेशों, सामाजिक समरसता और भाईचारे के भाव से गुंजायमान रहा।
कार्यक्रम में भाजपा बृज क्षेत्र महामंत्री अशोक पिप्पल, पूर्व मंत्री उदयभान सिंह, पूर्व मंत्री डॉ. रामबाबू हरित, भाजपा जिला प्रभारी घनश्याम लोधी, चंद्रभान ठेकेदार, रचना सिंह, लायक सिंह, मुकेश गुप्ता, आर.आर.पी. सिन्हा, धर्मेंद्र सिंह, चंद्रपाल चाहर, किरावली चेयरमैन प्रतिनिधि अभिजीत इंदौलिया, महिपाल सिंह, सुशील यादव, आदित्य अग्रवाल, सुरेंद्र जाटव, आनंद कुमार उपस्थित रहे।
- “भाजपा-RSS गिग वर्कर्स को बंधुआ मजदूर बनाना चाहती है”: हैदराबाद में राहुल गांधी का केंद्र पर तीखा प्रहार - November 14, 2026
- महादेव ऐप सट्टा घोटाले में CBI का बड़ा एक्शन: मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर के खुलासे पर 6 राज्यों के 33 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी - November 14, 2026
- कालिंदी विहार के अंतरराष्ट्रीय बुद्धा पार्क में गूंजी बुद्ध वंदना: सामाजिक समरसता कार्यक्रम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब - November 14, 2026