नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीपोत्सव के पावन पर्व पर समस्त देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक विशेष वीडियो संदेश साझा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दीपावली के इस पावन अवसर पर पूरा देश आस्था और खुशी की रोशनी से जगमगा रहा है।
उन्होंने अपने संदेश में कहा, “प्रकाश का यह महापर्व अंधकार के खिलाफ हमारे सामूहिक संकल्प का परिचय है। आप सभी को दीपावली की मेरी ओर से बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आपका यह पर्व और आने वाला समय सुख, शांति तथा समृद्धि से परिपूर्ण रहे।”
हर वर्ष की तरह इस बार भी वीर जवानों के बीच मनाएंगे दिवाली
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने वीडियो संदेश में दिवाली मनाने की अपनी विशेष और पुरानी परंपरा का जिक्र करते हुए कहा, “मैं भी आपकी तरह बड़े उत्साह के साथ दीपावली का पर्व मनाता हूं। आप सभी जानते हैं कि हर वर्ष देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले वीर जवानों के बीच जाना मेरा नित्य क्रम रहा है, और यह सिलसिला इस बार भी जारी रहेगा।”
उपराष्ट्रपति भवन में की पूजा-अर्चना, सीपी राधाकृष्णन ने लगाया तिलक
इससे पूर्व, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उपराष्ट्रपति भवन पहुंचकर दीपावली का उत्सव मनाया। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने धार्मिक अनुष्ठान के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के माथे पर तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। दोनों शीर्ष नेताओं ने साथ मिलकर पूजा-अर्चना की और शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया।
उपराष्ट्रपति ने इस दौरान प्रधानमंत्री को एक स्मृति चिह्न भी भेंट किया। पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति भवन की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा कि उन्होंने उपराष्ट्रपति थिरु सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात कर दीपावली की मंगलकामनाएं साझा की हैं।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं: बोले— “अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का प्रतीक है यह पर्व” - November 7, 2026
- “भैया, आज ही कार दिला दो वरना ये मार डालेंगे…”: मौत से पहले भाई को फोन कर गिड़गिड़ाती रही पूनम, फिर पति ने खुद फोन कर कहा— हमने मार दिया - November 7, 2026
- दीपावली पर योगी सरकार का बड़ा तोहफा; यूपी के राज्य कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, 1 जुलाई 2026 से मिलेगा 63 फीसदी महंगाई भत्ता - November 7, 2026