Hathras (Uttar Pradesh, India)। तेजी से बदलते मौसम बढ़ती धूप और गर्मी को देख, स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह सतर्क है। गर्मी में छोटे बच्चों पर ध्यान देने की अधिक आवश्यकता होती है। विशेषज्ञों के अनुसार ऐसे मौसम में सावधानी बरतने और मासूमों के खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
शरीर को ताजे पानी से पोछते रहें
जिला महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. रूपेंद्र गोयल के मुताबिक शिशु को माताएं स्तनपान कराती रहें। बच्चों को हर एक घंटे में दो बार दूध पिलाएं। वहीं ज्यादा गर्मी होने पर बच्चों के शरीर को ताजे पानी से पोछते रहें। उन्होंने बताया कि जो बच्चे छह महीने से बड़े हैं। उन्हें तरल पेय, खिचड़ी खिलाने के साथ नमकीन छाछ और दही पिलाएं। उन्होंने बताया कि जब बच्चों का वजन कम होता है, उस वक्त गर्मी के कारण उनके शरीर का तापमान बढ़ जाता है। जिससे ऐसा लगता है कि बच्चे को बुखार है। बुखार आने पर बच्चा खाना और पीना छोड़ देता है, इसलिए यह कोशिश करें कि शिशुओं को लू में लेकर नहीं निकले। अगर कहीं बाहर जा रहे हैं तो कुछ-कुछ समय पर बच्चे को पानी पिलाते रहें। बच्चे के शरीर को गीले कपड़े से पोछते रहें, साथ ही तापमान को भी नापते रहना चाहिए।
सावधानी बरतना जरूरी
– सिर पर तौलिया डाल कर निकलें
– बच्चों को धूप में लेकर न जाएं
– बच्चों को सूती कपड़े पहनाएं
– बदन ठंडे पानी से पोछते रहें
– बच्चों का तापमान नापते रहें
यह खिलाएं
– बच्चों को ताजे और मौसमी फल खिलाएं
– बच्चों को खट्टे फलों का जूस भी पिलाएं
– छह माह तक के बच्चे को मां का दूध पिलाएं
– लू लगने से बचाने के लिए छाछ और दही दें
– बच्चों को दलिया या खिचड़ी भी खूब खिलाएं.
- Instant Cashback op Verlies bij QQbet Casino in Nederland - October 30, 2026
- Bereit, echtes Geld zu gewinnen? Jetzt bei Lucky Dreams Casino in Österreich aktiv werden! - October 28, 2026
- Smiling Joker Slot – Growing and Fixed Prize Features for Canada - October 28, 2026