आगरा। सेवा और सामाजिक सरोकार की भावना के साथ लायंस क्लब प्रयास द्वारा सुल्तानगंज की पुलिया स्थित वनवासी कल्याण आश्रम में सेवा कार्य किया गया। क्लब की ओर से आश्रम में निवास करने वाली बालिकाओं के लिए एक एलईडी भेंट की गई। इसके साथ ही खाद्य सामग्री भी प्रदान की गई।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष अशु मित्तल एवं अध्यक्ष गीतिका अग्रवाल ने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता और समाज के वंचित वर्गों के साथ खुशियां साझा करना ही सेवा कार्यों का उद्देश्य है। आश्रम की बालिकाओं के लिए उपयोगी सामग्री उपलब्ध कराकर क्लब के सदस्यों ने उनके साथ आत्मीयता के पल साझा किए।
सेवा कार्य में रूपाली अग्रवाल, रुचि बगल, डॉ. रचना अग्रवाल, माधुरी मगन, जय अग्रवाल, तनुजा मांगलिक, गीतांजलि शर्मा, नंदिनी अग्रवाल, शिल्पी अग्रवाल, गरिमा मंगल, मंजूषा चंद्र, संजय चंद्रा, के.के. गोयल, अंशुमन बावरी आदि उपस्थित रहे।
- दर्द को द्वेष नहीं, भक्ति और करुणा में बदला..संत रविदास जी के विचारों से गूंजा आगरा, भव्य कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय समरसता महोत्सव शुरू - October 2, 2026
- Agra News: बालिकाओं के लिए एलईडी और खाद्य सामग्री भेंट कर लायंस क्लब प्रयास ने वनवासी कल्याण आश्रम में किया सेवा कार्य - October 2, 2026
- जनकपुरी महोत्सव 2026: मिथिला नगरी के रूप में सजी ताजनगरी, 3 अक्टूबर से शुरू होंगे धार्मिक और सांस्कृतिक अनुष्ठान - October 2, 2026