Bulandshahr, Uttar Pradesh, India. यदि आप में प्रतिभा हो तो आपकी मेहनत एक न एक दिन जरूर रंग लाती है। कुछ ऐसा ही भूपिंदर राजपूत के साथ हुआ। क्लाउड कंप्यूटिंग की दुनिया में “देसी क्लाउड गुरु” के नाम से मशहूर भूपिंदर राजपूत की उम्र – 33 साल है और मूल रूप से उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के रहने वाले है l भूपिंदर के चैनल टेक्नीकल गुफ्तगू पर 5 लाख सब्सक्राइबर हैं और आज वह YouTube पर एक जाना माना नाम है, जिनमें ज्यादातर लोग भारत और पड़ोसी देशों से हैं। उनका चैनल टेक्निकल गुफ्तगू ना सिर्फ लोगों को हिन्दी में सभी नवीनतम तकनीक सिखा रहा है, बल्कि लोगों को पैसे की भी बचत करा रहा है। इनके चैनल के माध्यम से लोग Amazon AWS, Microsoft Azure, ccna, Devops जैसे विषयों को सीख रहे हैं, जल्द ही वह देहरादून में अपना पहला संस्थान शुरू करने की योजना बना रहे हैं।
2019 में खास तौर पर उत्तर भारत के बच्चों को आने वाली तकनीक यानि क्लाउड और DevOps से जोड़ने के लिए उन्होंने यू टूबर बनने की ठानी और शुरू कर दिया गरीब और इंग्लिश न समझने वाले बच्चो के लिए अपना चैनल “टेक्निकल गुफ्तगू” l जहाँ पर वो मुफ्त शिक्षा का प्रचार प्रसार करने लगे। तकरीबन 1000 लोगों की सिर्फ इन्हीं की वीडियो से पढ़कर ही लाखों रुपये की नौकरी लग चुकी है।
भूपिंदर राजपूत का शुरुआती करियर कुछ खास नहीं रहा। 2010 में ओखला फेज 3 में उनकी पहली नौकरी लगी, जहां उनकी मासिक आय बहुत कम थी। इसलिए उन्होंने एम.टेक करने का फैसला किया, उसके बाद भी करियर की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही। कमजोर अंग्रेजी भाषा सभी साक्षात्कारों और नौकरी में उनके आड़े आती रही। उन्होंने अंग्रेजी सीखी, लेकिन वे संतुष्ट नहीं थे, यह सोचकर कि यूपी-बिहार से आने वाले अन्य छात्रों को क्लाउड कंप्यूटिंग जैसी नई तकनीकों को सीखने में बहुत परेशानी होती होगी, फिर उन्होंने खुद पढ़ाने का फैसला किया। आगे बढ़कर मुफ्त शिक्षा के लिए अपना यू ट्यूब चैनल शुरू किया। अंग्रेज़ी में बहुत सारे कोर्सेज पहले से ही youtube पर उपलब्ध है।लेकिन हिंदी में लेटेस्ट टेक्नोलॉजीज पर कोई भी चैनल नही है। इसलिए उन्होंने महसूस किया कि हिंदी भाषा के लोगों को कितनी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, तभी उन्होंने हिंदी, उर्दू में शिक्षा देने का फैसला किया और यू ट्यूब पर मुफ्त शिक्षा प्रदान करना शुरू किया।
आर्थिक सहयोग की विनम्र अपील
यह वेबसाइट किसी धन्नासेठ, माफिया, अफसर या नेता की काली कमाई द्वारा संचालित नहीं है। यह पत्रकारों का नवाचार है। सकारात्मक रवैया है। हम पीत पत्रकारिता नहीं करते हैं। ब्लैकमेलिंग नहीं करते हैं। जबरन विज्ञापन नहीं लेते हैं। विज्ञापन न देने वाले के खिलाफ खबर भी नहीं छापते हैं। यूपी चुनाव में हमने किसी से विज्ञापन नहीं मांगा। हम चाहते हैं यह वेबसाइट धाकड़पन से चले और आत्मनिर्भर बने। वेबसाइट के निरंतर संचालन में आपके आर्थिक सहयोग की आवश्यकता है। कृपया हमें विज्ञापन या डोनेशन देकर सहयोग करें।
डॉ. भानु प्रताप सिंह, संपादक
गूगल-पे, पेटीएम 9412652233
Bank: SBI, Shastripuram, Agra
Account: 10318742097
IFSC: SBIN0016266
समाचार और विज्ञापन के लिए सहयोग संपर्क करें- livestorytime1@gmail.com
मोबाइल- 9412652233, 9411626345
…………
- आगरा में पूर्ति निरीक्षक को बदनाम करने की साजिश, फेसबुक-व्हाट्सएप पर फर्जी वीडियो वायरल करके छवि बिगाड़ने का आरोप, मुकदमा दर्ज - March 17, 2026
- आगरा में पत्रकार पर हमला: खबर छापने से नाराज दबंगों ने जमकर पीटा, पुलिस कमिश्नर तक पहुँचा मामला - March 17, 2026
- आगरा में राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस की धूम: 11 जानलेवा बीमारियों से बच्चों को बचाएगा एक टीका - March 17, 2026