यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: देर रात 34 IAS अधिकारियों के तबादले, 14 जिलों के बदले गए जिलाधिकारी

REGIONAL





लखनऊ: उत्तर प्रदेश शासन की ओर से प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से सोमवार देर रात एक बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 34 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं, जिसमें कुल 14 जिलों के जिलाधिकारियों (DM) की कमान में भी बदलाव किया गया है। फेरबदल के दायरे में आने वाले प्रमुख जिलों में हरदोई, मुरादाबाद, एटा, कुशीनगर, कानपुर नगर, संतकबीरनगर, पीलीभीत, बलिया, अमेठी, बागपत, महोबा, बिजनौर, हाथरस और हमीरपुर शामिल हैं।

​इन प्रमुख प्रशासनिक बदलावों के अलावा कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को मुख्य विकास अधिकारी (CDO), नगर आयुक्त, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ACEO) और शासन के विभिन्न विभागों में विशेष सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों की नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

​प्रमुख IAS अधिकारियों की नई नियुक्तियां और तबादले:

  1. ​श्री अनुनय झा — जिलाधिकारी, हरदोई से स्थानांतरित होकर अब जिलाधिकारी, मुरादाबाद बनाए गए हैं।
  2. ​श्री राहुल पाण्डेय — विशेष सचिव, राज्य कर से पदोन्नत/स्थानांतरित होकर जिलाधिकारी, हरदोई नियुक्त किए गए हैं।
  3. ​श्रीमती एम. अरुन्मोली — उपाध्यक्ष, आगरा विकास प्राधिकरण एवं संभागीय खाद्य नियंत्रक, आगरा से जिलाधिकारी, एटा बनाई गई हैं।
  4. ​श्री संजय चौहान — जिलाधिकारी, अमेठी से स्थानांतरित कर जिलाधिकारी, कुशीनगर की जिम्मेदारी दी गई है।
  5. ​श्री महेंद्र सिंह तंवर — जिलाधिकारी, कुशीनगर से अब जिलाधिकारी, कानपुर नगर के पद पर तैनात किए गए हैं।
  6. ​श्रीमती अनुज मलिक — मुख्य कार्यपालक अधिकारी, गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण से जिलाधिकारी, संतकबीरनगर बनाई गई हैं।
  7. ​श्री आलोक कुमार — जिलाधिकारी, संतकबीरनगर से स्थानांतरित होकर जिलाधिकारी, पीलीभीत का कार्यभार संभालेंगे।
  8. ​श्री ज्ञानेन्द्र सिंह — जिलाधिकारी, पीलीभीत से अब जिलाधिकारी, बलिया के रूप में तैनात किए गए हैं।
  9. ​श्री शशांक चौधरी — अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, इन्वेस्ट यूपी / यूपीीडा से जिलाधिकारी, अमेठी बनाए गए हैं।
  10. ​श्री दिव्यांशु पटेल — नगर आयुक्त, नगर निगम, मुरादाबाद से अब जिलाधिकारी, बागपत की जिम्मेदारी संभालेंगे।
  11. ​श्री प्रभास कुमार — विशेष सचिव, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति तथा संयुक्त प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) से जिलाधिकारी, महोबा बनाए गए हैं।
  12. ​श्री उमेश प्रताप सिंह — विशेष सचिव, निदेशक एवं प्रबंध निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण से अब जिलाधिकारी, बिजनौर नियुक्त किए गए हैं।
  13. ​श्री सत्य प्रकाश पटेल — विशेष सचिव, नगर विकास विभाग से स्थानांतरित होकर जिलाधिकारी, हाथरस बनाए गए हैं।
  14. ​श्री अशोक कुमार — विशेष सचिव, सिंचाई, जल संसाधन एवं परती भूमि विकास तथा विशेष सचिव, कारागार प्रशासन एवं सुधार से जिलाधिकारी, हमीरपुर नियुक्त किए गए हैं।
  15. ​श्री हिमांशु कौशिक — प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन से नगर आयुक्त, नगर निगम, मुरादाबाद बनाए गए हैं।
  16. ​श्री विजय कुमार सिंह — मुख्य राजस्व अधिकारी, देवरिया से मुख्य विकास अधिकारी, मिर्जापुर भेजे गए हैं।
  17. ​श्री संतोष बहादुर सिंह — अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), सहारनपुर से मुख्य विकास अधिकारी, मैनपुरी नियुक्त किए गए हैं।
  18. ​श्री विशाल कुमार — मुख्य विकास अधिकारी, मिर्जापुर से मुख्य कार्यपालक अधिकारी, गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण बनाए गए हैं।
  19. ​श्री विजय कुमार — विशेष सचिव, नियुक्ति एवं कार्मिक तथा महाप्रबंधक, यूपी डेस्को से उपाध्यक्ष, आगरा विकास प्राधिकरण एवं संभागीय खाद्य नियंत्रक, आगरा की कमान संभालेंगे।
  20. ​श्री शैलेन्द्र भाटिया — अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण से अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यूपीीडा बनाए गए हैं।
  21. ​श्रीमती गजल भारद्वाज — जिलाधिकारी, महोबा से स्थानांतरित कर अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, इन्वेस्ट यूपी नियुक्त की गई हैं।
  22. ​श्री नितिन मदान — अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), रामपुर से अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण बनाए गए हैं।
  23. ​श्रीमती जसजीत कौर — जिलाधिकारी, बिजनौर से प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन के पद पर भेजी गई हैं।
  24. ​श्री जितेंद्र प्रताप सिंह — जिलाधिकारी, कानपुर नगर से निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद नियुक्त किए गए हैं।
  25. ​श्रीमती नेहा बंधु — मुख्य विकास अधिकारी, मैनपुरी से अपर आयुक्त, विकसित भारत रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन बनाई गई हैं।
  26. ​श्री अमनदीप डुली — अपर आयुक्त, मनरेगा से नियंत्रक, विधिक बाट माप के पद पर तैनात किए गए हैं।
  27. ​श्रीमती अस्मिता लाल — जिलाधिकारी, बागपत से विशेष सचिव, निदेशक एवं प्रबंध निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण बनाई गई हैं।
  28. ​श्री अभिषेक गोयल — जिलाधिकारी, हमीरपुर से विशेष सचिव, नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग भेजे गए हैं।
  29. ​श्री मंगला प्रसाद सिंह — जिलाधिकारी, बलिया से प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ लिमिटेड नियुक्त किए गए हैं।
  30. ​श्रीमती निधि श्रीवास्तव — विशेष सचिव, उच्च शिक्षा से विशेष सचिव, राज्य कर बनाई गई हैं।
  31. ​श्री अरविंद सिंह — जिलाधिकारी, एटा से विशेष सचिव, खाद्य एवं रसद विभाग में तैनात किए गए हैं।
  32. ​श्री राजेंद्र पेंसिया — जिलाधिकारी, मुरादाबाद से विशेष सचिव, कारागार प्रशासन एवं सुधार बनाए गए हैं।
  33. ​श्री अतुल वत्स — जिलाधिकारी, हाथरस से विशेष सचिव, राजस्व विभाग भेजे गए हैं।
  34. ​श्री चन्द्र शेखर — विशेष सचिव, सिंचाई एवं जल संसाधन को अपने वर्तमान दायित्वों के साथ विशेष सचिव, परती भूमि विकास का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।




Dr. Bhanu Pratap Singh