आगरा। बोदला स्थित आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-1 के सतनाम साक्षी मंदिर में चल रहे गणेश उत्सव में गुरुवार को भक्ति और आस्था का उल्लास नजर आया। गणेश पंडाल में श्री मनकामेश्वर मंदिर के महंत योगेश पुरी का श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। महंत योगेश पुरी ने विधि-विधान से भगवान श्री गणेश की महाआरती की। इस दौरान पंडाल गणपति बप्पा मोरया और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा।
महाआरती के उपरांत उज्जैन के बाबा महाकाल की भव्य एवं मनमोहक झांकी सजाई गई साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने प्रस्तुति दी। आकर्षक श्रृंगार और झांकी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। आयोजन स्थल पर धार्मिक वातावरण देखते ही बन रहा था।
महंत योगेश पुरी ने कहा कि भगवान गणेश विघ्नहर्ता और मंगलकारी देवता हैं। गणेश उत्सव हमें भक्ति के साथ-साथ समाज में एकता, सद्भाव और संस्कारों को मजबूत करने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल की झांकी के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान शिव की आराधना और सनातन संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिला है।
उन्होंने कहा कि धार्मिक पर्व तभी सार्थक होते हैं, जब उनमें समाज की सहभागिता के साथ सेवा, संस्कार और सद्भाव का भाव भी जुड़ा हो। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का माध्यम बनते हैं।
आयोजन समिति एवं कॉलोनीवासियों की ओर से महंत योगेश पुरी का नागरिक अभिनंदन कर सम्मान किया गया।इसके बाद श्रद्धालुओं में महाप्रसाद का वितरण किया गया।
इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान गंगा अडवाणी, मनीष अग्रवाल, राजेश वर्मा, अतुल जैसवाल और अंकित जैन सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिक, समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
- आगरा के ताजगंज क्षेत्र में रिजॉर्ट को बम से उड़ाने की धमकी: ई-मेल मिलने से मचा हड़कंप, बम डिस्पोजल स्क्वॉड और पुलिस कर रही चप्पे-चप्पे की जांच - September 17, 2026
- आगरा के व्यस्त बेलनगंज बाजार में बीच सड़क पर मारपीट: एसीपी कार्यालय के पास युवकों को गिराकर पीटने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप - September 17, 2026
- आगरा में नामकरण की खुशियों से ठीक पहले मातम: एक ही कंबल में सो रहे भाई-बहन को सांप ने डसा, बहन की मौत और भाई अस्पताल में भर्ती - September 17, 2026