आगरा। पर्यावरण संरक्षण और धार्मिक आस्था के संदेश के साथ श्री रामलीला कमेटी द्वारा रामलीला मैदान स्थित श्री राम हनुमान मंदिर परिसर में 21 अशोक के पौधों का रोपण किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में विधायक एवं श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि माता जानकी का रावण द्वारा हरण किए जाने के बाद उन्हें अशोक वाटिका में रखा गया था। अशोक का वृक्ष अपने धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के साथ शोक दूर करने का प्रतीक भी माना जाता है। इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मंदिर परिसर में 21 अशोक के पौधे रोपे गए हैं।
उन्होंने कहा कि पौधरोपण प्रकृति के संरक्षण के साथ हमारी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का भी माध्यम है।
25 सितंबर से होगा रामलीला मंचन का शुभारंभ
कमेटी के महामंत्री राजीव अग्रवाल ने बताया कि अनंत चतुर्दशी के अवसर पर 25 सितंबर को मुकुट की सवारी के साथ श्री रामलीला मंचन का शुभारंभ होगा। आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।
ये रहे उपस्थित
पौधरोपण कार्यक्रम में महामंत्री राजीव खंडेलवाल, मुकेश जौहरी, मनोज अग्रवाल, ताराचंद, राजा दशरथ के स्वरूप संजय सिंघल, राहुल गौतम, विनोद जौहरी, टीएन अग्रवाल, अंजुल बंसल, महेश चंद्र अग्रवाल, आयुष अग्रवाल, राहुल शर्मा, राकेश जैन, संजय तिवारी, आनंद मंगल, शैलेंद्र अग्रवाल, रमांशु शर्मा, लखन अग्रवाल, विनय अग्रवाल, प्रवीण स्वरूप आदि उपस्थित रहे।
- पेट्रोल पंपों पर बढ़ सकता है कैश का चलन: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर 5 रुपये एमडीआर के विरोध में डीलरों ने दी चेतावनी - September 16, 2026
- Agra News: सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर महापौर से मिला सेनेटरी सुपरवाइजर संघ, वेतन विसंगतियों और ईएसआई कार्ड न मिलने पर जताया रोष - September 16, 2026
- पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर काशी से निकलेगा 500 गाड़ियों का विशाल काफिला: वडनगर तक जाएगी सेवा संकल्प बाइक यात्रा - September 16, 2026