अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन में रह रहे सभी अमेरिकी नागरिकों से रूस की ओर से सैन्य कार्रवाई के बढ़ते ख़तरों के मद्देनज़र तुरंत देश छोड़ने के लिए कहा है.
बाइडन ने कहा कि अगर रूस यूक्रेन पर हमला करता है तो वह अमेरिकियों को बचाने के लिए सेना नहीं भेजेंगे. उन्होंने चेताया है कि इस क्षेत्र में‘हालात तेज़ी से बदल सकते हैं’.
रूस ने यूक्रेन की सीमा पर एक लाख सैनिकों की तैनाती की है लेकिन वह हमले की योजना से इंकार करता रहा है. हालांकि रूस ने बेलारूस के साथ एक बड़ा सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया है. बेलारूस, रूस का पुराना सहयोगी है और यूक्रेन के साथ लंबी सीमा साझा करता है.
आने वाले दिनों में रूस बड़ा नौसेना अभ्यास शुरू करने वाला है जिसके लिए बड़े जहाजों को समुद्र में तैनात कर दिया गया है. यूक्रेन का आरोप है कि रूस ने यूक्रेन के लिए समुद्री रास्ता रोक दिया है.
हालात को देखते हुए अमेरिकी विदेश विभाग ने यूक्रेन में रह रहे अमेरिकियों से तुरंत देश छोड़ने का आग्रह किया है.
एनबीसी न्यूज से बाइडन ने कहा कि “अमेरिकी नागरिकों को अब यूक्रेन छोड़ कर निकल जाना चाहिए. दुनिया की सबसे बड़ी सेनाओं मेंशामिलसेनाएं आमने-सामने होने जा रही हैं, यह एक बहुत ही अलग स्थिति है और चीज़ें जल्दी बदल सकती हैं.”
यूक्रेन ने आरोप लगाया है कि उसके लिए काला सागर,आज़ोव सागर में उसके लिए नेविगेट करना लगभग असंभव हो गया है.
इस सैन्य अभ्यास को अमेरिका ने ‘दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ाने’की कोशिश बताया है. वहीं ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा है कि यूरोप के लिए बीते कई दशकों में ये सबसे बड़ा सुरक्षा संकट है.
-एजेंसियां
- ’माफिया और मच्छर की तरह इंसेफेलाइटिस भी हुआ समाप्त’: सीएम योगी बोले— नए गोरखपुर और नए उत्तर प्रदेश का हो रहा दर्शन - September 17, 2026
- पेट्रोल पंपों पर बढ़ सकता है कैश का चलन: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर 5 रुपये एमडीआर के विरोध में डीलरों ने दी चेतावनी - September 16, 2026
- Agra News: सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर महापौर से मिला सेनेटरी सुपरवाइजर संघ, वेतन विसंगतियों और ईएसआई कार्ड न मिलने पर जताया रोष - September 16, 2026