Agra, Uttar Pradesh, India. महान समाजसेवी, आगरा विकास मंच के संस्थापक अध्यक्ष एवं रामलाल वृद्ध आश्रम के संस्थापक संरक्षक श्री अशोक जैन सीए ने आगरा को सेवा नगरी के रूप में ख्याति दी है। उनकी द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर 11 फरवरी, 2022 को रामलाल आश्रम, सिकंदरा में सेवा कार्य होंगे। अशोक जैन सीए गौशाला का लोकार्पण, वृद्ध माता-पिता के लिए स्वास्थ्य शिविर और स्मृति सभा होगी। समय है दोपहर 2.30 बजे से।
आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन ने बताया कि गौशाला का पुनरोद्धार किया गया है। 11 फरवरी को लोकार्पण की बारी है। उन्होंने बताया कि अशोक जैन सीए ने आगरा में सेवा कार्यों की मिसाल की है। निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, नेत्रदान, हृदयरोगियों का ऑपरेशन, पौधारोपण, एम्बुलेंस सेवा आदि प्रकल्पों की शुरुआत की। उन्होंने समाजसेवी संस्थाओं से आग्रह किया है कि अशोक जैन सीए को श्रद्धांजलि देने के लिए अवश्य आएं।
आगरा विकास मंच के संयोजक सुनील कुमार जैन ने बताया कि सिकंदरा में कैलाश मंदिर के निकट रामलाल आश्रम की स्थापना की, जहां बुजुर्ग माता-पिता और गायों की सेवा की जा रही है। रामलाल आश्रम में सेवा के अद्भुत कार्य किए जा रहे हैं। बिना किसी सरकारी सहायता के सेवा के अनुपम कार्य हो रहे हैं।
- ज़ाइडस पिंकाथॉन 12 शहरों तक पहुंचा, लक्ष्य 52 शहरों में विस्तार - October 26, 2026
- ‘बीजेपी लाख षड्यंत्र कर ले, गठबंधन को छू भी नहीं सकती…’: ‘200 सीट’ वाले पोस्टर पर यूपी कांग्रेस प्रभारी का करारा जवाब” - October 25, 2026
- कांग्रेस के ‘200 सीट हक’ वाले पोस्टर पर अखिलेश यादव का पलटवार, बोले- ”गठबंधन से बीजेपी के पेट में हुआ दर्द, डर के मारे लगवा रही नकली पोस्टर” - October 25, 2026