आगरा। अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा द्वारा पंचकुइयां स्थित महासभा भवन में आयोजित 20वें दो दिवसीय वृहद युवक-युवती वैवाहिक परिचय सम्मेलन का रविवार को उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हुआ। सम्मेलन के दूसरे दिन विवाह योग्य युवक-युवतियों और उनके परिवारों में खासा उत्साह देखने को मिला। देश के विभिन्न शहरों से आए परिवारों ने एक-दूसरे से संवाद कर वैवाहिक रिश्तों की संभावनाओं पर चर्चा की।
कार्यक्रम का शुभारंभ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश कुमार गुप्ता ‘मामा’, मुख्य अतिथि अवनीश कांत गुप्ता ‘बल्लो’, प्रमोद गुप्ता नोएडा, लक्ष्मी नारायण गुप्ता ग्वालियर, विनोद कुमार गुप्ता सर्राफ, विमल गुप्ता सर्राफ, रोशन लाल ‘बाबूजी’ सहित समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद महासभा के संस्थापक अध्यक्ष बौहरे गनेशीलाल के चित्र पर माल्यार्पण कर परिचय सम्मेलन के दूसरे दिन की औपचारिक शुरुआत हुई।
मंच पर 331 युवक-युवतियों ने दिया परिचय
दो दिवसीय सम्मेलन के समापन तक कुल 400 रजिस्ट्रेशन हुए। इनमें से 331 विवाह योग्य युवक-युवतियों ने मंच पर पहुंचकर आत्मविश्वास के साथ अपना परिचय दिया। परिचय देने वालों में 232 युवक और 99 युवतियां शामिल रहीं। मंच पर युवक-युवतियों ने अपनी शिक्षा, व्यवसाय, रुचियों और पारिवारिक पृष्ठभूमि के साथ-साथ जीवनसाथी को लेकर अपनी अपेक्षाएं भी समाज के सामने रखीं।
मंच से परिचय देने वाले प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला। सम्मेलन समिति की ओर से मंच पर परिचय देने वाले सभी युवक-युवतियों को प्रोत्साहित करते हुए दानदाताओं के सहयोग से दो चांदी के सिक्के, सूट एवं अन्य उपहार देकर सम्मानित किया गया।
अभिभावकों ने की रिश्तों पर सीधी बातचीत
सम्मेलन स्थल पर विभिन्न शहरों से पहुंचे माता-पिता और अभिभावकों के बीच भी दिनभर संवाद का सिलसिला चलता रहा। परिवारों ने युवक-युवतियों की शिक्षा, व्यवसाय, परिवार और रुचियों से संबंधित जानकारी साझा की तथा संभावित वैवाहिक रिश्तों को लेकर आपस में चर्चा की।
युवतियों की काउंसलिंग की जिम्मेदारी उपमा गुप्ता और नीरा गुप्ता ने संभाली, जबकि युवकों की काउंसलिंग पवन दौनेरिया, लॉरेंस गुप्ता, विनय गुप्ता और विष्णु भगवान गुप्ता ने की। काउंसलिंग के माध्यम से प्रतिभागियों और उनके परिवारों को उपयुक्त रिश्तों को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।
बाहर से आए परिवारों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं
सम्मेलन में शामिल होने के लिए विभिन्न शहरों से पहुंचे समाजबंधुओं और परिवारों के लिए आवास, भोजन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं परिचय सम्मेलन समिति ग्वालियर द्वारा की गईं। व्यवस्थाओं को लेकर आयोजकों ने विशेष ध्यान रखा, जिससे प्रतिभागियों और उनके परिजनों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। कार्यक्रम का सफल संचालन महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री शंकर गुप्ता एवं प्रशासनिक मंत्री वीरेंद्र गुप्ता ने किया।
सम्मान समारोह और पुरस्कार वितरण के साथ समापन
दो दिवसीय सम्मेलन का समापन भव्य सम्मान समारोह एवं पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश कुमार गुप्ता ‘मामा’ ने सम्मेलन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी दानदाताओं, महासभा के पदाधिकारियों, परिचय सम्मेलन समिति ग्वालियर के सदस्यों तथा अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर शंकर गुप्ता राष्ट्रीय महामंत्री, विनोद कुमार गुप्ता सर्राफ, सुधीर गुप्ता सर्राफ, वीरेन्द्र गुप्ता ‘मई’, लक्ष्मी नारायण गुप्ता, विमल गुप्ता, संजय गुप्ता, मनोज गुप्ता, मनीष गुप्ता अलंकार, ध्रुव कुमार गुप्ता आचार्य, देवेंद्र गुप्ता बादलस, राजीव गोलस, पीडी गुप्ता, विनय गुप्ता, विशाल गुप्ता, शशिकांत गुप्ता, शिवशंकर गुप्ता, विजय गुप्ता, महेश चंद गुप्ता, डीके गुप्ता, अनिल गुप्ता, मुकेश गुप्ता (एलआईसी), वेदप्रकाश गुप्ता, अनूप गुप्ता, राकेश गुप्ता, शिवनारायण गुप्ता, आशीष गुप्ता, सत्यप्रकाश गुप्ता, मनोज गुप्ता ‘सीमेंट लिंकर’, विष्णु भगवान गुप्ता, श्रीभगवान गुप्ता, सीए प्रदीप गुप्ता, सीए पंकज गुप्ता, राकेश मेरोठिया, दिनेश चंद गोलस सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु मौजूद रहे।
आयोजकों ने कहा कि इस तरह के परिचय सम्मेलन समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों और उनके परिवारों को एक मंच उपलब्ध कराने के साथ-साथ सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सम्मेलन में देश के विभिन्न हिस्सों से आए परिवारों की भागीदारी ने आयोजन को व्यापक स्वरूप दिया।
- भाजपा ने तीन राज्यों के प्रभारियों का किया ऐलान, विनोद तावड़े को मिली यूपी की जिम्मेदारी - August 18, 2026
- आगरा में अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा का दो दिवसीय वैवाहिक परिचय सम्मेलन संपन्न: 331 युवक-युवतियों ने मंच से दिया परिचय, चांदी के सिक्कों से हुए सम्मानित - August 18, 2026
- आगरा से राजगढ़ तक गूंजेगा ‘जय भवानी, जय शिवाजी’ का जयघोष: 1253 किमी लंबी गरुड़ झेप यात्रा का भव्य शुभारंभ, 200 धावक और साइकिल सवार शामिल - August 18, 2026