नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने सोमवार को अपनी नई राष्ट्रीय टीम का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। इस नई टीम में कई वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय महासचिव और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष जैसे तमाम महत्वपूर्ण पद शामिल हैं।
13 राष्ट्रीय उपाध्यक्षों की नियुक्ति
पार्टी की ओर से जारी घोषणा के मुताबिक, नई राष्ट्रीय टीम में कुल 13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। इस पद की जिम्मेदारी संभालने वाले प्रमुख चेहरों में वसुंधरा राजे सिंधिया, तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत ‘जय’ पांडा, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, डॉ. भारती प्रवीण पवार, मनप्रीत सिंह बादल, लाल सिंह आर्य, एम. नागराजा, तारिक मंसूर और मधुचंद्र कर शामिल हैं।
स्मृति ईरानी और विनोद तावड़े बने राष्ट्रीय महासचिव
संगठन में अपनी मजबूत पकड़ रखने वाले कई जाने-माने नेताओं को राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और विनोद तावड़े को ‘राष्ट्रीय महासचिव’ नियुक्त किया गया है। इसके अलावा त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब, सुनील बंसल, सतीश पूनिया, गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी और संजय भाटिया को भी राष्ट्रीय महासचिव की महत्वपूर्ण भूमिका सौंपी गई है।
वहीं, बीएल संतोष अपने पद पर बने रहते हुए ‘राष्ट्रीय महासचिव (संगठन)’ का दायित्व संभालते रहेंगे, जबकि पार्टी ने शिवप्रकाश और सौदान सिंह को ‘राष्ट्रीय राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव (संगठन)’ बनाया है।
कोषाध्यक्ष और अन्य प्रमुख नियुक्तियां
पार्टी के वित्तीय प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को एक बार फिर ‘राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष’ नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही, आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व नेता रहे संदीप पाठक, इसके अलावा अनिल एंटनी और रोहन गुप्ता समेत कुल 16 नेताओं को पार्टी का ‘राष्ट्रीय सचिव’ बनाया गया है। भाजपा की इस नई राष्ट्रीय टीम को आगामी राजनीतिक और चुनावी रणनीतियों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
- यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: योगी सरकार ने 18 आईएएस अधिकारियों का किया तबादला, सहायक मजिस्ट्रेटों को मिली संयुक्त मजिस्ट्रेट की नई जिम्मेदारी - August 17, 2026
- डमरुओं की गूंज और इत्र-पुष्प वर्षा से शिवमय हुआ सिकंदरा: सावन के तीसरे सोमवार पर सजी अलौकिक झांकी, छप्पन भोग जैसी प्रसादी ने मोहा मन - August 17, 2026
- आगरा के बल्केश्वर स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्थापित हुआ शिव परिवार, गूंजा हर-हर महादेव का जयघोष - August 17, 2026