आगरा में भारत विकास परिषद अमृतम शाखा की अनूठी पहल: प्रतापपुरा स्थित प्रेमदान में ‘अन्न सेवा श्री हरि नारायण सेवा’ के तहत आयोजित हुआ भोजन वितरण

PRESS RELEASE

आगरा। भारत विकास परिषद अमृतम शाखा द्वारा संस्कृति माह के अंतर्गत सेवा कार्यों की श्रृंखला में प्रतापपुरा स्थित मिशनरीज ऑफ चैरिटी प्रेमदान में ‘ अन्न सेवा श्री हरि नारायण सेवा’ के पावन संकल्प के साथ भोजन सेवा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था में रह रहे 150 से अधिक जरूरतमंद, असहाय एवं बेसहारा बच्चों तथा अन्य जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया गया।

शाखा के सदस्यों ने सेवाभाव के साथ भोजन वितरित कर जरूरतमंदों के बीच मानवता और संवेदना का संदेश दिया। सेवा कार्य के दौरान सभी सदस्यों ने समाज के असहाय एवं जरूरतमंद वर्ग की सहायता को अपना सामाजिक दायित्व बताते हुए निरंतर सेवा कार्य करते रहने का संकल्प लिया।

शाखा अध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता ‘राम भाई’ ने कहा कि भारतीय संस्कृति में सेवा को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है।

जरूरतमंदों के बीच पहुंचकर उनकी आवश्यकताओं की पूर्ति करना ही सच्ची मानव सेवा है। भारत विकास परिषद सेवा, संस्कार और संस्कृति के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए समाज के विभिन्न वर्गों के लिए निरंतर सेवा कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि संस्कृति माह के अंतर्गत आयोजित सेवा गतिविधियों का उद्देश्य समाज में सेवा और सहयोग की भावना को और मजबूत करना है।

इस अवसर पर सचिव राजीव गोयल, कोषाध्यक्ष मयंक जैन, ब्रज प्रांत के संस्कार गतिविधि संयोजक मुकेश मित्तल, अनिल जैन, राजेश बंसल, बृजेश बंसल, गौरव बिंदल आदि उपस्थित रहे।

Dr. Bhanu Pratap Singh