फिरोजाबाद। फिरोजाबाद पुलिस की साइबर टीम ने तकनीक और बेहतर समन्वय के दम पर बड़ी सफलता हासिल करते हुए CEIR पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर 151 गुम मोबाइल बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (आईपीएस) राजेश गुनावत, जो CEIR पोर्टल के नोडल अधिकारी भी हैं, के पर्यवेक्षण में सर्विलांस सेल और थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। टीम ने विभिन्न जनपदों और अन्य राज्यों की पुलिस से समन्वय स्थापित कर गुम मोबाइलों को ट्रेस किया और उन्हें सुरक्षित बरामद किया।
पुलिस के अनुसार, जनपद में अब तक CEIR पोर्टल के माध्यम से कुल 1,747 गुम मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को वापस सौंपे जा चुके हैं। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई और उन्होंने फिरोजाबाद पुलिस का आभार व्यक्त किया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह उपलब्धि तकनीक आधारित पुलिसिंग, प्रभावी निगरानी और साइबर अपराध नियंत्रण के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता का परिणाम है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि मोबाइल गुम होने पर तत्काल CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि शीघ्र कार्रवाई की जा सके।
रिपोर्ट: जे. पी. सिंह, फिरोजाबाद
- आगरा में सट्टेबाजी का बहुचर्चित मामला: सीजेएम कोर्ट ने साक्ष्यों के अभाव में संजय जैन, टोनी सिंघी समेत पांचों आरोपियों को किया बरी - October 5, 2026
- बसपा सुप्रीमो मायावती का बड़ा राजनीतिक फैसला: आकाश आनंद की पार्टी में वापसी, एक बार फिर संभाली राष्ट्रीय संयोजक की कमान - October 5, 2026
- पूर्व फायरफाइटर जितेंद्र राठौर बने भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री - October 5, 2026