आगरा। नमस्ते फाउंडेशन की ओर से यूपी स्टेट क्रिएटर अवॉर्ड-2026 का आयोजन ग्रेटर नोएडा स्थित जीनियट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक तथा संस्था के अध्यक्ष नवनीत शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया।
अध्यक्ष नवनीत शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेशभर के प्रतिभाशाली डिजिटल क्रिएटर्स को एक मंच पर लाकर उनके रचनात्मक कार्यों को सम्मानित करना है। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से करीब 375 सोशल मीडिया क्रिएटर्स एवं इन्फ्लुएंसर्स ने सहभागिता की। कार्यक्रम में डिजिटल मीडिया के बदलते स्वरूप, जिम्मेदार कंटेंट निर्माण तथा समाज में सोशल मीडिया की सकारात्मक भूमिका पर भी विचार-विमर्श किया गया।
समारोह में आगरा की लोकप्रिय डिजिटल क्रिएटर ‘क्रेजी लाइफ ब्लॉग’ की ओमनी को सोशल मीडिया पर सकारात्मक, रचनात्मक एवं समाजोपयोगी कंटेंट प्रस्तुत करने के लिए यूपी स्टेट क्रिएटर अवॉर्ड-2026 से मंच से स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
ओमनी ने कहा कि ईमानदारी और निस्वार्थ भाव से काम किया जाए तो उसकी पहचान अवश्य बनती है। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने पति, माता-पिता और परिवार को देते हुए कहा कि उनका उद्देश्य कभी केवल फॉलोअर्स या लोकप्रियता हासिल करना नहीं रहा, बल्कि लोगों तक सच्चा, सकारात्मक और उपयोगी कंटेंट पहुंचाना रहा है।
- आगरा के रमा चैरिटेबल ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित: RGAV सामाजिक सेवा संस्था की पहल पर लोगों ने किया बढ़-चढ़कर रक्तदान - October 5, 2026
- फ़िल्म हनुमान अंश के सॉन्ग ‘पार्वती’ ने यूट्यूब पर रचा इतिहास, 100 मिलियन व्यूज के साथ भारत और वैश्विक चार्ट्स पर छाया - October 5, 2026
- आगरा में भव्य रूप से मनाई गई अशोक सिंघल की जन्मशती: दिनेश चंद और साध्वी ऋतंभरा ने किया स्मरण, हिंदू समाज को एकजुट रहने का संदेश - October 4, 2026