अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में तीन सगी बहनों की एक ही युवक से शादी का दावा करने वाला मामला आखिरकार एक ‘सोशल मीडिया प्रैंक’ साबित हुआ है। सोमवार को तीनों बहनों ने बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष पेश होकर स्वीकार किया कि यह शादी केवल सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए रचा गया एक वीडियो ड्रामा था। इस खुलासे के बाद क्षेत्र में मचे विवाद पर विराम लग गया है।
CWC में करीब चार घंटे तक चली पूछताछ के दौरान तीनों बहनों ने अपने दस्तावेज भी जमा किए। इसके बाद समिति ने उन्हें परिवार के साथ घर जाने की अनुमति दे दी। इस दौरान उनके माता-पिता और भाई भी मौजूद रहे।
ये था पूरा मामला
अमरोहा के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के धौरिया गांव की रहने वाली अलका (20), देविका (19) और संतोष उर्फ छवि सोशल मीडिया पर वीडियो बनाती हैं। श्यामपुरी गांव निवासी विकास उर्फ विक्कू उनके वीडियो शूट करने का काम करता है। 17 जुलाई को एक वीडियो सामने आया था, जिसमें विकास तीनों बहनों के साथ शादी करता दिखाई दे रहा था। वीडियो वायरल होते ही मामला पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया।
विवाद बढ़ने पर पुलिस ने भी तीनों बहनों से पूछताछ की थी। उस समय उन्होंने दावा किया था कि उन्होंने अपनी मर्जी से एक ही युवक से शादी की है और वे उसके साथ रहना चाहती हैं। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर लगातार कई वीडियो जारी कर शादी को असली बताया गया। एक वीडियो में उन्होंने यह तक कहा था कि अगर उन्हें परेशान किया गया तो चारों आत्महत्या कर लेंगे।
मामले ने तब नया मोड़ लिया जब संतोष उर्फ छवि की हाईस्कूल की मार्कशीट सामने आई, जिसमें उसकी जन्मतिथि वर्ष 2011 दर्ज थी। नाबालिग होने की आशंका के चलते बाल कल्याण समिति ने 24 जुलाई को नोटिस जारी कर सभी को तलब किया था। नोटिस मिलने के बाद तीनों बहनें और विकास हरिद्वार चले गए थे, जहां से भी उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किए। सोमवार सुबह सभी लोग परिवार के साथ CWC कार्यालय पहुंचे और समिति के सामने लिखित व मौखिक बयान में स्वीकार किया कि शादी केवल एक प्रैंक वीडियो थी।
सबसे बड़ी बहन अलका ने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रैंक वाीडियो का चलन देखकर उन्होंने भी ऐसा कंटेंट बनाने को फैसला किया था। उनका कहना है कि शादी वाला वीडियो शूट करने से पहले उन्होंने एक अलग वीडियो भी रिकॉर्ड किया था, ताकि बाद में साबित कर सकें कि यह सिर्फ प्रैंक था। हालांकि उन्हें अंदाजा नहीं था कि मामला इतना बढ़ जाएगा। उन्होंने कहा कि उन्हें शरुआत में ही सच्चाई बता देनी चाहिए थी और इसके लिए उन्होंने माफी भी मांगी।
दूसरी बहन देविका ने बतााय कि प्रैंक वीडियो से पहले इंस्टाग्राम पर उनके करीब साढ़े चार लाख फॉलोअर्स थे, जो अब बढ़कर पांच लाख हो गए हैं। यूट्यूब पर भी उन्होंनेह हाल ही में काम शरू किया है और वहां करीब 11 हजार फॉलोअर्स हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल सोशल मीडिया से कोई कमाई नहीं हो रही है और इस पूरे मामले को इतना लंबा खींचना उनकी गलती थी।
समिति की चेतावनी के बाद घर भेजे गए
बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अतुलेश भारद्वाज ने बताया कि तीनों बहनों ने अपने बयान में स्पष्ट कहा है कि उन्होंने कोई शादी नहीं की थी। यह वीडियो केवल सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के उद्देश्य से बनाया गया प्रैंक था। आवश्यक सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के उद्देश्य से बनाया गया प्रैंक था। आवश्यक दस्तावेज जमा कराने और बयान दर्ज करने के बाद सभी को घर भेज दिया गया।
- आगरा की उत्तर विधानसभा का विकास: विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल की पहल पर नई सड़कों का हुआ शिलान्यास, दयालबाग से वजीरपुरा तक मनेगा जश्न - July 27, 2026
- भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’: संत रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर आगरा में आठ माह तक चलेंगे विशेष आयोजन - July 27, 2026
- आगरा में मानवता की मिसाल: ‘दृष्टिकोण संस्था’ ने हेल्प आगरा को भेंट की 80 डायलाइजर किट, जरूरतमंद मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत - July 27, 2026