सोमवार को राज्यसभा में जानी-मानी गायिका लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त किया गया. सदन की कार्यवाही से पहले लता मंगेशकर के लिए एक मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई.
राज्यसभा के सभापति वैंकैया नायडू ने कहा,‘लता मंगेशकर के निधन सेदेश ने भारतीय संगीत और फिल्म उद्योग की दुनिया में एक महान पार्श्व गायिका, एक दयालु इंसान और एक महान व्यक्तित्व खो दिया है. उनके निधन से एक युग का अंत हुआ है और संगीत की दुनिया में एक अपूरणीय शून्य पैदा हो गया है. ’
श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद सदन कार्यवाही एक घंटे के लिए स्थगित कर दी गई है.
रविवार को लता मंगेशकर का निधन हुआ, देर शाम मुंबई के शिवाजी पार्क में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शाहरूख ख़ान, सचिन तेंदुलकर सहित देश की कई नामचीन हस्तियों ने उन्हें आखिरी विदाई दी.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज लोकसभा और राज्यसभा में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के काफिले पर 3 फरवरी को यूपी के हापुड़ में हुए हमले के संबंध में बयान देंगे.
-एजेंसियां
- आगरा एफएसडीए की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई: 13 फर्मों पर एक साथ छापेमारी, ₹3.63 करोड़ की संदिग्ध दवाएं जब्त, 58 लाइसेंस पर गाज - July 11, 2026
- आगरा में जमीन माफिया पर पुलिस का बड़ा एक्शन: गैंगस्टर एक्ट में महिला समेत 3 गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेजों से प्लॉट की बिक्री करने का आरोप - July 11, 2026
- स्मार्ट सिटी आगरा: खुले नाले में 7 घंटे तड़पती रही गर्भवती गाय, पार्षद किशन नायक ने नाले में खुद उतरकर बचाई गौ माता की जान - July 11, 2026