आगरा : आगरा से श्री गोवर्धन धाम पदयात्रा परिक्रमा सेवा संस्था की ओर से गोवर्धन धाम पदयात्रा 30 जुलाई को आगरा से श्री गोवर्धन धाम प्रस्थान करेगी। गुरुवार को वाटरवर्क्स स्थित होटल अतिथिवन में श्री गोवर्धन धाम पदयात्रा महोत्सव-2026 के आमंत्रण-पत्र का विमोचन कर नगर को आमंत्रण दिया।
संस्थापक अध्यक्ष रमन बाबू अग्रवाल ने बताया कि 30 जुलाई को शाम चार बजे पदयात्रा में सैकड़ों पदयात्रियों का समूह अपने-अपने क्षेत्रों से टोलियां बनाकर प्रारम्भ स्थल नेहरू नगर के राधा कृष्ण मंदिर पर एकत्रित होंगे और वहां से ठाकुर जी की झांकी के समक्ष संकीर्तन करते हुए शहर के मुख्य मार्गों से पदयात्रा कर रात्रि नौ बजे प्रसादी के लिए सिकंदरा स्थित समाधिया फार्म हॉउस पहुंचेंगे। पदयात्रा का उद्घाटन अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष नितेश अग्रवाल और आरती समाजसेवी भगवानदास बंसल करेंगे।
सचिव मनोज गर्ग ने बताया कि पदयात्रा 1 अगस्त को गोवर्धन पहुँचेगी तथा रात्रि में सप्तकोशीय दुग्धधार परिक्रमा कर 2 अगस्त को प्रातः आठ बजे गिरिराज महाराज का अभिषेक, नौ बजे भजन कीर्तन, ग्यारह बजे साधु संत सेवा और दोपहर बारह बजे महाप्रसादी का आयोजन गोवर्धन में गुरु शरणानंद के काष्णेय गुरु आश्रम पर होगा। लगभग 1500 पदयात्रियों की पदयात्रा में महिलाओं की भागीदारी इस बार भी अधिक रहेगी।
यात्रा में पदयात्रियों हेतु सम्पूर्ण व्यवस्था नि:शुल्क है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष नरेन्द्र दत्त गोयल, राजेश अरोड़ा, कोषाध्यक्ष राकेश मंगल, संयोजक विजय वीर सिंह, पुष्पेंद्र सिंघल मोनू, नितेश अग्रवाल, भगवान दास बंसल, संजय मित्तल, आशीष अग्रवाल, शांति स्वरूप गोयल, नीरज जैन, जगदीश बगला, संतोष शर्मा, रमेश चन्द आदि मौजूद रहे।
- ताजनगरी में सीएम योगी का ‘राधे-राधे’, आगरा को जल्द मिलेगा ‘इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, 342 करोड़ की परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास - July 25, 2026
- रिश्तों में ‘आंगन’ बना रहे, दीवार नहीं…रेडियो मधुबन के कार्यक्रम में कवि कुमार ललित ने बिखेरे पारिवारिक मूल्यों के मोती - July 25, 2026
- 200 साल पुरानी परंपरा: भगवान जगन्नाथ मंदिर में देवशयनी एकादशी पर भक्ति की बयार, पांचवीं पीढ़ी संभाल रही सेवा का जिम्मा - July 25, 2026