आगरा: जिला एवं सत्र न्यायालय (दीवानी), आगरा में युवा अधिवक्ताओं के हितों और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए ‘भीम युवा एडवोकेट एसोसिएशन’ का विधिवत गठन किया गया है। संस्था के गठन के साथ ही सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें सिकंदर सेहरा (एडवोकेट) को अध्यक्ष, देव कुमार गौतम (एडवोकेट) को महासचिव और अतुल कर्दम (एडवोकेट) को कोषाध्यक्ष के पद पर निर्वाचित किया गया।
मुख्य अतिथि ने सौंपे नियुक्ति पत्र
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा अधिवक्ता संघ आगरा मंडल के अध्यक्ष और पूर्वांचल संस्कृति सेवा समिति के अध्यक्ष शंभू नाथ चौबे एवं युवा अधिवक्ता संघ के मंडल अध्यक्ष नितिन वर्मा ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को औपचारिक नियुक्ति पत्र प्रदान किए।
अधिवक्ताओं के समाधान हेतु सक्रिय भूमिका
नियुक्ति पत्र वितरण के उपरांत पूर्वांचल सांस्कृतिक सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष शंभू नाथ चौबे ने कहा कि दीवानी कचहरी में युवा अधिवक्ताओं की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए उन्हें एक सशक्त मंच की आवश्यकता थी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भीम युवा एडवोकेट एसोसिएशन युवा वकीलों की समस्याओं के निराकरण में मुख्य और सक्रिय भूमिका निभाएगी।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में 100 से अधिक अधिवक्ताओं ने एसोसिएशन की सदस्यता ग्रहण कर ली है और बहुत जल्द ही नवीन कार्यकारिणी का व्यापक विस्तार किया जाएगा। श्री चौबे ने यह भी कहा कि युवा अधिवक्ता समाज को एक नई दिशा प्रदान करने में सदैव अहम भूमिका निभाते हैं।
महासचिव ने दोहराया संकल्प
कार्यक्रम के दौरान एसोसिएशन के नवनिर्वाचित महासचिव देव गौतम ने कहा कि उनकी संस्था पूरी तत्परता के साथ युवा अधिवक्ताओं के हक और अधिकारों की लड़ाई लड़ेगी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से संस्थापक सदस्य राजेंद्र कर्दम, सुरेंद्र पाल और प्रवेन्द्र कुमार सहित अंबेडकर बार के महासचिव आनंद बिहारी, कृष्ण मुरारी माहेश्वरी, हरेंद्र त्यागी, कृपाल सिंह, रिंकू यादव, शांतिस्वरूप शर्मा और गौतम वर्मा समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।
- यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: देर रात 34 IAS अधिकारियों के तबादले, 14 जिलों के बदले गए जिलाधिकारी - September 22, 2026
- श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम: आगरा के रामेश्वरनाथ महादेव मंदिर में आयोजित हुआ भव्य पौष पत्री भंडारा, उमड़े श्रद्धालु - September 22, 2026
- आगरा रामलीला मैदान का निरीक्षण: टूटा मंच, फैली गंदगी और नहीं हटीं झोपड़ियां; महापौर हेमलता दिवाकर ने दिए तीन-चार दिन में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश - September 21, 2026