आगरा: लायंस क्लब ऑफ आगरा विशाल सैफायर ने अपने आगामी सत्र (जुलाई 2026 – जून 2027) के लिए अपनी नई प्रबंध कार्यकारिणी का विधिवत ऐलान कर दिया है। यह सत्र क्लब के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि लायंस क्लब ऑफ आगरा विशाल सैफायर अपना स्वर्ण जयंती (50वां) वर्ष मना रहा है। इस गौरवशाली पड़ाव पर क्लब की कमान सीए राकेश अग्रवाल को सौंपी गई है, जिन्हें सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया है। उनके साथ मनीष बंसल को सचिव और सोम मित्तल को कोषाध्यक्ष का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है.
नवनियुक्त अध्यक्ष सीए राकेश अग्रवाल ने पदभार ग्रहण करते हुए अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। उन्होंने कहा कि स्वर्ण जयंती वर्ष में क्लब का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक प्रभावी रूप से पहुंचना है। सीए अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष क्लब के पारंपरिक सेवा कार्यों में और अधिक विस्तार किया जाएगा।
इसमें विशेष रूप से मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए नेत्र शिविर, ‘मिशन चलो गांव की ओर’ के तहत स्वास्थ्य एवं डायबिटीज जांच शिविर, तथा पित्ताशय व अपेंडिक्स के नि:शुल्क ऑपरेशन शिविर प्रमुखता से आयोजित किए जाएंगे। साथ ही, पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए वृहद स्तर पर वृक्षारोपण अभियान भी संचालित किए जाएंगे।
इस महत्वपूर्ण घोषणा के अवसर पर क्लब के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जिनमें ला. सुनील गुप्ता, ला. अजय मनचंदा, पूर्व अध्यक्ष ला. अजय बंसल, ला. सुनील अग्रवाल, ला. संजय बंसल और ला. अनूप गुप्ता शामिल थे, ने नई कार्यकारिणी का स्वागत किया।
वरिष्ठ सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि सीए राकेश अग्रवाल के नेतृत्व में लायंस क्लब ऑफ आगरा विशाल सैफायर स्वर्ण जयंती वर्ष में सेवा की नई मिसाल कायम करेगा और नगर की अन्य सामाजिक संस्थाओं व गणमान्य नागरिकों के साथ मिलकर समाज सेवा के कार्यों में नई गति लाएगा।
सीए राकेश अग्रवाल का चयन क्लब के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। वे न केवल एक कुशल प्रोफेशनल हैं, बल्कि समाज सेवा और संगठन संचालन में भी व्यापक अनुभव रखते हैं। वे इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की आगरा शाखा की कार्यकारिणी में 9 वर्षों तक सदस्य रह चुके हैं और दो बार CICASA के अध्यक्ष के रूप में अपनी नेतृत्व क्षमता का लोहा मनवा चुके हैं। इसके अतिरिक्त, वे वर्तमान में जनक पार्क विकास समिति, कमला नगर, आगरा के अध्यक्ष पद पर भी कार्यरत हैं। उनके इस समृद्ध संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए क्लब के सदस्यों में भारी उत्साह है और सभी को विश्वास है कि उनके मार्गदर्शन में संस्था नई ऊंचाइयों को स्पर्श करेगी।
- आगरा के खंदारी क्षेत्र में सड़क पर युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल - September 19, 2026
- आगरा में गणपति विसर्जन की अनूठी पहल: यमुना में सीधे विसर्जन पर रोक, प्रमुख घाटों पर बनाए गए गंगाजल से भरे कृत्रिम विसर्जन कुंड - September 18, 2026
- आगरा में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाला राधे मीना गिरफ्तार, फर्जी मुहरें और नियुक्ति पत्र बरामद - September 18, 2026