लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके सामने दंड-बैठक लगा रहे एक पार्टी नेता का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह सपा नेता सीताराम यादव हैं, जो पार्टी प्रमुख को प्रभावित करने के लिए दंड-बैठक लगा रहे थे।
क्या है वायरल वीडियो का सच?
वीडियो में दिख रहा है कि एक सपा नेता अखिलेश यादव से मिलते ही उन्हें इम्प्रेस करने के लिए दंड-बैठक लगाना शुरू कर देते हैं। वे दावा करते हैं कि वे 100 दंड-बैठक लगाएंगे। वीडियो में अखिलेश यादव उन्हें रोकने की कोशिश करते हुए दिखते हैं, लेकिन नेता अपनी धुन में लगे रहते हैं।
अखिलेश यादव भी बड़े सहज भाव से दंड-बैठक की गिनती करते हुए नजर आते हैं। हालांकि, कुछ ही दंड-बैठक लगाने के बाद अखिलेश यादव ने उन्हें रुकने का इशारा किया और उनसे हाथ मिलाकर उनका हौसला बढ़ाया। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह वीडियो सपा कार्यालय का है या किसी अन्य स्थान का, लेकिन सोशल मीडिया पर यह खूब चर्चा बटोर रहा है।
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर साधा निशाना
वहीं, दूसरी ओर अखिलेश यादव ने राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर ‘सुरंगजीवियों’ शब्द का इस्तेमाल करते हुए निशाना साधा। अखिलेश ने बिना किसी का नाम लिए कहा, “आखिरकार इन सुरंगजीवियों को बाहर आना ही पड़ा।”
उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में असली दोषियों को बचाने और जनता के आक्रोश से बचने के लिए अन्य लोगों को मोहरे के रूप में आगे किया जा रहा है। सपा अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि सच्चाई जल्द ही सामने आएगी और अयोध्या की जनता व भगवान, किसी को माफ नहीं करेंगे।
- यूपी चुनाव 2027 से पहले वैश्य समाज का शक्ति प्रदर्शन: लखनऊ में होगा ‘महाकुंभ’, राजनीतिक दलों से मांगेंगे हिस्सेदारी - July 5, 2026
- आगरा में नई ट्रैफिक गाइडलाइन: सोमवार से एमजी रोड पर लागू होगा नया प्लान, दिल्ली गेट से हरीपर्वत तक चारपहिया वाहनों की नो-एंट्री - July 5, 2026
- आगरा में अवैध बस अड्डों पर प्रशासन का ‘कड़ा प्रहार’: टीपी नगर पुल के नीचे से हटवाईं बसें, कई वाहनों को किया सीज - July 5, 2026