Agra, Uttar Pradesh, India. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चलते बड़ा उलटफेर हुआ है। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमन गुप्ता ने भाजपा को समर्थन देने की घोषणा की है। साथ ही आगरा दक्षिण से सपा-रालोद के संयुक्त प्रत्याशी विनय अग्रवाल को महासचिव पद से बर्खास्त कर दिया है। उन्होंने संकेत दिया है कि जो भाजपा के खिलाफ काम करेगा, वह संगठन में नहीं रहेगा। यह बात अलग है कि वे वैश्य प्रत्याशियों के लिए टिकट के लिए भाजपा पर लगातार दबाव बनाए हुए थे। उनकी बात भाजपा न नहीं सुनी। इसी कारण आगरा दक्षिण से विनय अग्रवाल प्रत्याशी बने। अब उन्हें ही संगठन से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। यह पूरा घटनाक्रम भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र कार्यालय जयपुर हाउस पर हुआ।
डॉ. सुमंत गुप्ता और वैश्य समाज के सैकड़ों लोगों ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह को आश्वासन दिया किसी भी विधानसभा में भाजपा के खिलाफ कोई भी वैश्य समाज का व्यक्ति चुनाव लड़ता है तो भी वैश्य समाज पार्टी के पक्ष में जनसंपर्क कर ज्यादा से ज्यादा मतदान करायेगा। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने का काम करेगा। भाजपा के खिलाफ वैश्य प्रत्याशी खिलाफ चुनाव लड़ेगा, वैश्य एकता परिषद उसका विरोध करेगी ।
इस मौके पर राधा मोहन सिंह ने वैश्य एकता परिषद के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा वैश्य हमेशा भारतीय जनता पार्टी के साथ रहा है और रहेगा। भारतीय जनता पार्टी ने कभी भी वैश्य समाज को अलग नहीं समझा है। उन्होंने वैश्य समाज को आश्वस्त किया कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा वैश्य समाज के सम्मान की चिंता करती थी और करती रहेगी।
इस मौके पर मुरारी लाल अग्रवाल, कृष्ण कुमार गोयल, मुरारी लाल गोयल, वीरेंद्र अग्रवाल, टी एन अग्रवाल, ऋषि अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, नितिन गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, सतीश गुप्ता आदि रहे मौजूद रहे।
- लखनऊ में ‘उत्तर प्रदेश घुमन्तू विकास बोर्ड’ के गठन पर आभार कार्यक्रम: सीएम योगी बोले- अब विमुक्त जातियों को कोई क्रिमिनल ट्राइब नहीं कह सकता - August 6, 2026
- प्रयागराज में राहुल गांधी के कार्यक्रम को अनुमति न मिलने पर प्रियंका गांधी का प्रशासन पर कड़ा हमला: पूछा— छात्रों के कार्यक्रम से आखिर किस बात से डर - August 6, 2026
- 650वीं जयंती वर्ष पर आगरा में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी को समर्पित 21 कुंडीय समरसता महायज्ञ का होगा भव्य आयोजन, 8 अगस्त को कैलाश महादेव मंदिर यमुना तट पर जुटेंगे सैकड़ों श्रद्धालु - August 6, 2026